{"_id":"65eca6849dd9f22075012c39","slug":"west-bengal-govt-declared-public-holiday-on-occasion-of-ram-navami-news-in-hindi-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Navami: पश्चिम बंगाल में पहली बार राम नवमी पर होगी छुट्टी, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ram Navami: पश्चिम बंगाल में पहली बार राम नवमी पर होगी छुट्टी, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना
Sat, 09 Mar 2024 11:42 PM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:42 PM IST
सार
पिछले वर्ष बंगाल में राम नवमी के मौके पर कई जगह हिंसा हुई थी। भाजपा ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था। इस बार बंगाल सरकार की इस घोषणा को चुनावी वर्ष के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Mamata Banerjee
- फोटो : Social Media
विस्तार
पश्चिम बंगाल में पहली बार राम नवमी के अवसर पर इस बार 17 अप्रैल को छुट्टी होगी। बंगाल सरकार की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। इसे लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा एलान माना जा रहा है। बंगाल में हमेशा से दुर्गा पूजा, काली पूजा और सरस्वती पूजा बड़े त्योहार के रूप में मनाए जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से राम नवमी और हनुमान जयंती भी धूमधाम से मनाई जा रही है। कई अन्य त्योहारों पर सार्वजनिक अवकाश होता था, लेकिन राम नवमी पर बंगाल में अवकाश नहीं होता था।
विज्ञापन
West Bengal Government declared 17 April, 2024 as a public holiday on the occasion of Ram Navami. pic.twitter.com/JSuyHQEJnM
— ANI (@ANI) March 9, 2024विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष बंगाल में राम नवमी के मौके पर कई जगह हिंसा हुई थी। भाजपा ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था। भाजपा बंगाल सरकार पर आरोप लगाती रही है कि राज्य सरकार राम नवमी के दिन लोगों के एकत्रित होने और धार्मिक जुलूस निकालने के लोगों के अधिकारों पर अंकुश लगाने की कोशिश करती है।
विज्ञापन
चुनावी वर्ष में हिंदुओं के प्रति नरम रुख दिखाने की कोशिश
इस बार बंगाल सरकार की इस घोषणा को चुनावी वर्ष के रूप में देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि टीएमसी चुनावी वर्ष में हिंदुओं के प्रति नरम रुख दिखाने की कोशिश कर रही है।