फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Governor supervises situation in violence-hit Cooch Behar as fresh clashes reported

WB: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस ने हिंसा प्रभावित कूच बिहार में हालात का लिया जायजा, घायलों से की मुलाकात

Sun, 02 Jul 2023 12:15 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, कूच बिहार (पश्चिम बंगाल)।
पीटीआई, कूच बिहार (पश्चिम बंगाल)। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 02 Jul 2023 12:15 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात को दिनहाटा इलाके में हुई झड़पों में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायल हुए व्यक्तियों में तृणमूल कांग्रेस के एक उम्मीदवार का परिजन भी शामिल है।

विज्ञापन
West Bengal Governor supervises situation in violence-hit Cooch Behar as fresh clashes reported
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कूच बिहार के एक निजी अस्पताल का दौरा किया। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने हिंसा प्रभावित कूच बिहार जिले में स्थिति का जायजा लिया, जहां रात को फिर से झड़पें हुईं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। राज्यपाल आनंद बोस ने कूच बिहार के एक निजी अस्पताल का दौरा भी किया और दिनहाटा हिंसा के घायलों से मुलाकात की, जो यहां भर्ती हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात को दिनहाटा इलाके में हुई झड़पों में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायल हुए व्यक्तियों में तृणमूल कांग्रेस के एक उम्मीदवार का परिजन भी शामिल है। उन्होंने बताया कि बोस कूच बिहार के सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे, रातभर उन्होंने यहां से स्थिति की निगरानी की और राज्य के चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए।
विज्ञापन


राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्यपाल ने रविवार सुबह अस्पताल का दौरा किया जहां पांच घायल लोगों का उपचार हो रहा है और राज्यपाल उस घटनास्थल का भी दौरा कर सकते हैं, जहां झड़पें हुईं। बोस ने अस्पताल के अधिकारियों से भी बात की और उनसे घायलों को सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कूच बिहार के जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक को फोन किया और उनसे कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के उत्तरी जिलों का दौरा कर रहे बोस ने दिनहाटा में हिंसा की घटनाओं में जान गंवाने वाले एवं घायल व्यक्तियों के परिवारों से भी मुलाकात की। राजभवन ने हिंसा और धमकी की शिकायतों से निपटने के लिए एक ‘‘शांति गृह’’ और चौबीस घंटे काम करने वाली एक हेल्पलाइन शुरू की है। यहां आने वाले मामलों को तुरंत एसईसी या मुख्य सचिव के समक्ष उठाया जाता है।


राज्य में आठ जुलाई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में करीब 5.67 लाख लोग मतदान करने के लिए पात्र हैं। ये चुनाव जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों में करीब 74,000 सीटों के लिए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed