{"_id":"5f4cd71a609d95775950600b","slug":"west-bengal-government-extends-lockdown-till-september-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"प. बंगाल: कंटेनमेंट जोन में 30 सितंबर तक लॉकडाउन, आठ से शुरू होगी मेट्रो सेवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प. बंगाल: कंटेनमेंट जोन में 30 सितंबर तक लॉकडाउन, आठ से शुरू होगी मेट्रो सेवा
Mon, 31 Aug 2020 04:56 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 31 Aug 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन को 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। राज्य सरकार ने कहा है कि मेट्रो रेल सेवा का संचालन आठ सितंबर से श्रेणीबद्ध तरीके से फिर से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा राज्य में सात, 11 और 12 सितंबर को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। राज्य सरकार ने इसे लेकर सोमवार को एक आदेश जारी किया।
विज्ञापन
West Bengal government extends lockdown till September 30. Metro rail service to resume in graded manner with effect from September 8. pic.twitter.com/twLRa3Lv5B
— ANI (@ANI) August 31, 2020विज्ञापन
राज्य में स्कूल-कॉलेजों के खुलने पर लगा प्रतिबंध 30 सितंबर तक जारी रहेगा। आदेश में कहा गया है कि 30 सितंबर कर स्कूल, कॉलेज, शिक्षण/प्रशिक्षण/कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क और थिएटर पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा।
विज्ञापन
वहीं, कंटेनमेंट जोन से बाहर वाले इलाकों में ओपेन एयर थिएटर को 21 सितंबर से खुलने की अनुमति दी गई है। हालांकि, इसके लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से आवश्यक अनुमति लेनी होगी। आठ सितंबर से मेट्रो रेल को भी श्रेणीबद्ध तरीके से दोबारा शुरू किया जाएगा।