{"_id":"5d4f5fba8ebc3e6cab1f7b19","slug":"west-bengal-finance-minister-amit-mitra-says-economic-growth-to-be-highest-in-fy-2018-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल के वित्त मंत्री मित्रा बोले- वित्त वर्ष 2018-19 में सबसे ऊंची रही राज्य की आर्थिक वृद्धि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल के वित्त मंत्री मित्रा बोले- वित्त वर्ष 2018-19 में सबसे ऊंची रही राज्य की आर्थिक वृद्धि
Sun, 11 Aug 2019 05:52 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 11 Aug 2019 05:52 AM IST
सार
- 2018-19 में पश्चिम बंगाल की आर्थिक वृद्धि दर 12.58 प्रतिशत रही जो कि देश में सबसे ऊंची रही है
- ऐसे समय जब पूरा देश गंभीर मंदी के दौर से गुजर रहा है
विज्ञापन
gdp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा कि राज्य ने 2018-19 में सबसे तेज आर्थिक वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने शनिवार को कहा कि 2018-19 में राज्य की जीडीपी वृद्धि दर 12.58 प्रतिशत रही। यह उपलब्धि राज्य ने ऐसे समय हासिल की है जब देश गहरी आर्थिक सुस्ती से गुजर रहा है।
मित्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा राज्यों की जीडीपी वृद्धि के बारे में जारी आंकड़ों के अनुसार 2018-19 में पश्चिम बंगाल की आर्थिक वृद्धि दर 12.58 प्रतिशत रही जो कि देश में सबसे ऊंची रही है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के बाद 11.02 प्रतिशत वृद्धि के साथ आंध्र प्रदेश, 10.53 प्रतिशत के साथ बिहार और 10.50 प्रतिशत की वृद्धि के साथ तेलंगाना का स्थान रहा। गोवा 0.47 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ सबसे नीचे रहा। मित्रा ने कहा कि ऐसे समय जब पूरा देश गंभीर मंदी के दौर से गुजर रहा है, पश्चिम बंगाल सबसे आगे रहकर नेतृत्व कर रहा है।