{"_id":"5c33ba37bdec2256f87b3abc","slug":"west-bengal-dm-on-beating-a-young-man-in-police-station-sent-on-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल : थाने में युवक की पिटाई करने वाले डीएम को छुट्टी पर भेजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल : थाने में युवक की पिटाई करने वाले डीएम को छुट्टी पर भेजा
Tue, 08 Jan 2019 02:14 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 08 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
West Bengal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर पत्नी के खिलाफ कथित अश्लील टिप्पणी से नाराज अलीपुरदुआर जिले के जिलाशासक निखिल निर्मल के थाने में घुस कर अभियुक्त युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद उनको पद से हटा कर छुट्टी पर भेज दिया गया है। मानवाधिकार संगठन एसोसिएशन फार द प्रोटेक्शन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स (एपीडीआर) ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से इस मामले की शिकायत की है। विपक्षी राजनीतिक दलों ने जिलाशासक को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विपक्षी राजनीतिक दलों ने डीएम को गिरफ्तार करने की मांग की
यह मामला जिले के फालाकाटा थाने का है। वीडियो में जिलाशासक निखिल निर्मल और उनकी पत्नी अभियुक्त युवक को पुलिस अधिकारियों के सामने थप्पड़ों और घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि अभियुक्त विनोद जिलाशासक की पत्नी का फेसबुक मित्र था। सूत्रों ने बताया कि विनोद की टिप्पणी के कुछ देर बाद ही फालाकाटा थाने की पुलिस उसे घर से उठा कर थाने ले गई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जिलाशासक भी पत्नी के साथ थाने पहुंचे और वहां उसकी पिटाई शुरू कर दी। थाने से अस्पताल जाते समय विनोद ने पत्रकारों को बताया कि वह नंदिनी किशन का फेसबुक मित्र है। चैटिंग के दौरान किसी बात पर विवाद होने पर उन्होंने उसे एक समूह में जोड़ दिया जहां तमाम लोगों ने उसे गालियां दीं।
विज्ञापन
इस बीच, एपीडीआर के कंजीत सूर ने कहा है कि संगठन जिलाशासक, उनकी पत्नी और घटना के समय थाने में मौजूद पुलिसवालों के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत की है। विपक्षी राजनीतिक दलों ने जिलाशासक को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि जिले के प्रशासनिक प्रमुख को ऐसी हरकत शोभा नहीं देती। अगर वही ऐसी हरकत करेगा तो जूनियर अधिकारियों से क्या उम्मीद की जा सकती है। उनको तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।