फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamta Banerjee Angry with Narendra Modi during the inauguration of the hospital complex know why

बंगाल: अस्पताल परिसर के उद्घाटन के दौरान मोदी से ममता नाराज, कहा- यह हम पहले ही कर चुके, जानिए फिर क्या हुआ?

Fri, 07 Jan 2022 05:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 07 Jan 2022 05:00 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता में एक अस्पताल परिसर का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम के दौरान मौजूद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पीएम मोदी से नाराज दिखीं।

विज्ञापन
West Bengal CM Mamta Banerjee Angry with Narendra Modi during the inauguration of the hospital complex know why
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता में एक अस्पताल परिसर का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम के दौरान मौजूद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पीएम मोदी से नाराज दिखीं। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी जिस हॉस्पिटल का उद्घाटन कर रहे हैं, वो तो राज्य सरकार पहले ही कर चुकी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुझे दो बार फोन किया था। मैंने सोचा कि कोलकाता का यह कार्यक्रम है और पीएम मोदी भी यहां आ रहे हैं। इसलिए इसमें जरूर शामिल होना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी को बताना चाहती हूं कि इसका उद्घाटन हमारी सरकार ने पहले की कर दिया था। कोरोना के खराब हालात के दौरान हमें कोविड सेंटर्स की जरूरत थी। इस दौरान हमने पाया कि चित्तरंजन हॉस्पिटल राज्य से जुड़ा है। ऐसे में हमने इसको कोरोना सेंटर बना दिया था। इससे हमारी कोरोना की लड़ाई में काफी मदद हुई।' यही नहीं, जब प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, उस वक्त भी ममता बनर्जी ने उनकी अनदेखी करती नजर आईं और अपने मोबाइल को चलाते हुए दिखाई दीं।
विज्ञापन


इसके अलावा ममता ने कहा कि हमने 43 नए मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, 16 मदर एंड चाइल्ड सेंटर बनाए। हमने रिकॉर्ड टीके की खुराक दी है। इस दौरान कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज बर्बाद नहीं हुई है। इसके बाद भी हमें और टीकों की जरूरत है, क्योंकि 40 फीसदी आबादी अभी भी वैक्सीन से वंचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


530 करोड़ रुपये की लागत से बना चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 530 करोड़ रुपये की लागत से बना कोलकाता स्थित चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया। इसमें केंद्र सरकार ने 400 करोड़ रुपये दिए, जबकि शेष राशि पश्चिम बंगाल सरकार ने खर्च की है। इस दौरान उन्होंने वहां लोगों को अपना संबोधन भी दिया। पीएम मोदी ने कहा कि देश के हर नागरिक तक उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के राष्ट्रीय संकल्पों को मजबूत करते हुए आज हमने एक और कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा चितरंजन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट का ये दूसरा कैंपस पश्चिम बंगाल के अनेकों नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed