फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal cm mamata banerjee says BJP is defaming the Missionaries Of Charity 

मिशनरीज ऑफ चैरिटी को बदनाम कर रही भाजपा, सीएम ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

Thu, 12 Jul 2018 09:09 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला/कोलकाता
ब्यूराे/अमर उजाला/कोलकाता Updated Thu, 12 Jul 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
west bengal cm mamata banerjee says BJP is defaming the Missionaries Of Charity 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

झारखंड में एक निसंतान दंपती को बच्चे की बिक्री पर उभरे विवाद के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी का बचाव किया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी की साख पर बट्टा लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ममता ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा अब मिशनरीज की सिस्टरों को भी निशाना बना रही है।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में कहा कि मदर टेरेसा ने खुद यहां मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की थी। अब उसे भी नहीं बख्शा जा रहा है। मिशनरीज की सिस्टरों को निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा किसी को बख्शना नहीं चाहती। यह बेहद निंदनीय है। मिशनरीज को गरीबों के हित में काम करने देना चाहिए। 
विज्ञापन


ममता का यह बयान ऐसे समय में आया है जब रांची के एक संरक्षण गृह से एक निसंतान दंपती को बच्चे की बिक्री के आरोप में मिशनरीज की एक नन समेत दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed