{"_id":"62f0b111e815fa7c9d15ed9f","slug":"west-bengal-bus-going-to-digha-overturns-in-bagnan-40-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: दीघा जा रही बस बगनान में पलटी, 40 यात्री घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: दीघा जा रही बस बगनान में पलटी, 40 यात्री घायल
Mon, 08 Aug 2022 12:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:15 PM IST
सार
हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ। दीघा जा रही बस पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर चंद्रपुर में पलट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सोमवार सुबह बड हादसा हुआ। यहां के बगनान में एक बस पलट गई। इस हादसे में कम से कम 40 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने बताया, घायलों में पांच की हालत गंभीर है। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ। दीघा जा रही बस पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर चंद्रपुर में पलट गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के वक्त बस में 70 यात्री सवार थे।
विज्ञापन