{"_id":"60a5ebeb7a09382759215e56","slug":"west-bengal-bsf-jawan-injured-by-cattle-smugglers-firing-near-bangladesh-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: बांग्लादेश सीमा के पास मवेशी तस्करों ने की गोलीबारी, बीएसएफ जवान घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: बांग्लादेश सीमा के पास मवेशी तस्करों ने की गोलीबारी, बीएसएफ जवान घायल
Thu, 20 May 2021 10:26 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Thu, 20 May 2021 10:26 AM IST
सार
मवेशी तस्कर बांग्लादेश की सीमा के पास 6 से 7 मवेशियों को ले जा रहे थे। बीएसएफ ने रोका तो गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें एक जवान घायल हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मवेशी तस्करों की तरफ से की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने आज यानी बृहस्पतिवार (20 मई) को जानकारी दी कि यह घटना बुधवार (19 मई) की रात आठ बजे कूच बिहार जिले में बीएसएफ के पुतियाबारोमसिया सीमा चौकी के पास हुई।
विज्ञापन
बीएसएफ के प्रवक्ता का बयान
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि गश्ती दल ने देखा कि लगभग 10 से 15 भारतीय मवेशी तस्कर बांग्लादेशी बदमाशों से मिलने के लिए सीमा की ओर बढ़ रहे थे और लगभग 6 से 7 मवेशियों को ले जा रहे थे। प्रवक्ता ने बताया, ‘बीएसएफ सैनिक उस स्थान पर पहुंचे और उन्होंने तस्करों से रुकने को कहा और एक गैर घातक हथियार (चिली ग्रेनेड) भारतीय शरारती तत्वों की तरफ फेंका।’
विज्ञापन
जवान के बाएं टखने में लगी गोली
उन्होंने आगे कहा, ‘हालांकि, शरारती तत्वों पर चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने बीएसएफ कर्मियों पर चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं।’ प्रवक्ता ने बताया कि एक जवान के बाएं टखने में गोली लगी, जिसके बाद गश्त दल ने भी एक राउंड गोली चलाई, जिससे दोनों तरफ के तस्कर भाग गए। उन्होंने बताया कि घायल जवान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन