फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly Election 2021: Amit Shah visit to Bengal, BJP election manifesto to be released

बंगाल का रण: एक हफ्ते के भीतर अमित शाह का दूसरा दौरा, भाजपा का चुनावी घोषणापत्र करेंगे जारी 

Sun, 21 Mar 2021 03:09 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Amit Mandal Updated Sun, 21 Mar 2021 03:09 AM IST
विज्ञापन
West Bengal Assembly Election 2021: Amit Shah visit to Bengal, BJP election manifesto to be released
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : twitter.com/AmitShah

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह रविवार को दोबारा राज्य के दौरे पर जा रहे हैं। अमित शाह का एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार राज्य का एक दिवसीय दौरा है। शाह पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में दोपहर 1.30 बजे एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह शाम 5.30 बजे कोलकाता में भाजपा का चुनावी घोषणापत्र भी जारी करेंगे।

विज्ञापन


हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी के पिता व टीएमसी सांसद शिशिर अधिकारी और उनके भाई दिब्येंदु अधिकारी भी अमित शाह की रैली में शामिल होंगे। 
विज्ञापन

 

टीएमसी प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को ही तृणमूल कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया था, जिसमें 10 लोकलुभावन वादे किए गए हैं। भाजपा के पास बंगाल के लिए क्या खास रहेगा, इसको लेकर भाजपा के घोषणापत्र पर सबकी नजरें टिकी हैं। बताया जा रहा है कि बंगाल के लोगों का दिल जीतने के लिए भाजपा ने कई रणनीति तैयार की है और लुभावने वादे शामिल किए हैं।

भाजपा अपने घोषणापत्र में कई बड़े एलान कर सकती है। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को लेकर बड़ी घोषणा भी संभव है। चर्चा है कि पार्टी राज्य की कुछ जातियों को ओबीसी में शामिल करने का एलान कर सकती है।घोषणापत्र में रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार प्रदान पर फोकस रह सकता है। 

बता दें कि भाजपा ने कुछ हफ्ते पहले घोषणापत्र बनाने के लिए राज्य में एक बड़ा अभियान चलाया था। खुद पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य में लक्ष्य सोनार बांग्ला अभियान की शुरुआत की थी और पार्टी ने राज्य के लोगों से घोषणापत्र के लिए सुझाव मांगे थे।


इस अभियान के तहत भाजपा ने हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक एलईडी रथ पहुंचाने के लिए 294 एलईडी रथों की व्यवस्था की थी, जिसमें एक बॉक्स मौजूद था और लोगों से अपने सुझाव डालने के लिए कहा गया था। बंगाल में आठ चरणों में होने वाले चुनाव के लिए 27 मार्च को पहले चरण का मतदान है। भाजपा इस बार टीएमसी को जबरदस्त टक्कर दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed