{"_id":"6a080888a00ecbe27708fcb7","slug":"west-bengal-asansol-crowd-pelted-stones-on-police-picket-know-reason-details-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बंगाल के आसनसोल में बवाल, दो गुटों की झड़प में पुलिस पर पथराव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बंगाल के आसनसोल में बवाल, दो गुटों की झड़प में पुलिस पर पथराव
Sat, 16 May 2026 11:32 AM IST
नितिन गौतम
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 16 May 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
आसनसोल में तोड़फोड़-पथराव
- फोटो : एएनआई
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बीती रात दो गुटों में हुए झगड़े के बाद पुलिस की चौकी पर पथराव किया गया। इस दौरान कई वाहनों में नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आसनसोल दुर्गापुर के डीसीपी ध्रुव दास ने बताया 'बीती रात करीब नौ बजे एक भीड़ इकट्ठा हुई। वहां पुलिस भी थी। इस भीड़ में दो गुट बन गए और दोनों गुटों के बीच बहस शुरू हो गई। पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस चौकी पर ही पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव से हल्का नुकसान हुआ है। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरे मामले की जांच चल रही है।'