फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal and Kolkata facing third wave of Coronavirus amid a sharp rise in cases health experts warns

बंगाल में कोरोना: कोलकाता में गंभीर हो रहे हालात, 30 हजार के पार जा सकती है दैनिक मामलों की संख्या, पढ़िए पूरी जानकारी

Tue, 04 Jan 2022 07:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 04 Jan 2022 07:05 PM IST
सार

कोरोना वायरस के नए और अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के साथ पूरे देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। पश्चिम बंगाल में स्थिति गंभीर हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इससे निपटने के लिए सख्त नियम नहीं अपनाए गए तो दैनिक मामलों की संख्या 30 हजार से ऊपर जा सकती है।

विज्ञापन
West Bengal and Kolkata facing third wave of Coronavirus amid a sharp rise in cases health experts warns
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भी एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़े हैं और राजधानी कोलकाता में स्थिति चिंताजनक हो रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कोलकाता कोरोना महामारी की तीसरी लहर से गुजर रहा है। यह तीसरी लहर फरवरी तक चल सकती है और इस महीने के दूसरे सप्ताह में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्थिति से निपटने के लिए सख्त प्रतिबंधों की जरूरत है।

विज्ञापन


प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के आंतरिक पूर्वानुमानों के अनुसार अगर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो आशंका है कि राज्य में कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 30 हजार से अधिक जा सकती है। फिलहाल राज्य में कुछ कोविड प्रतिबंधों को लागू किया गया है और कार्यालयों को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होने का निर्देश दिया गया है। बंगाल में रोज जितने मामले सामने आ रहे हैं उनमें से लगभग आधे कोलकाता में ही हैं।

विज्ञापन

'दिल्ली और मुंबई में भी है कोविड-19 की तीसरी लहर'
संक्रामक बीमारी एवं बेलेघता जनरल अस्पताल की प्रिंसिपल डॉ. अनिमा हलदार का कहना है कि अगर आप पिछले पांच दिनों में आई मामलों में तेजी को देखें तो पता चलता है कि पश्चिम बंगाल में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। यह दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में भी है। हमारे राज्य में खास तौर पर कोलकाता में कोरोना के मामले 12 गुना बढ़े हैं। जांच के लिए आने वाला हर तीसरा व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिल रहा है।

'क्रिसमस और नववर्ष का असर नहीं है मामलों में तेजी'
वहीं, बर्दवान मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजीव बंदोपाध्याय ने कहा कि इस समय हम संक्रमण की जो स्थिति देख रहे हैं वह 24-25 दिसंबर और नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए कार्यक्रमों की वजह से नहीं है। इसका असर में आने वाले कुछ दिनों में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों की स्थिति को देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले समय में मामलों की संख्या और ज्यादा बढ़ेगी।

विज्ञापन

उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में 19 लोग पॉजिटिव मिले
उधर, उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कोरोना संक्रमण के 19 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 14 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। अस्पताल ने मेडिकल सुपरिटेंडेंट और वाइस प्रिंसिपल डॉ. समजय मलिक ने कहा कि यह बहुत चिंताजनक है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में बाकी देश की तरह कोरोना की पहली लहर मार्च 2020 में आई थी। वहीं, दूसरी लहर चुनाव के बाद पिछले साल मई-जून के समय आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed