फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west asia ship security update MEA Statement

West Asia: जिन भारतीय जहाजों पर हुई थी फायरिंग, उनका MEA ने दिया अपडेट; कहा- सभी सुरक्षित, ईरान से कर रहे बात

Thu, 23 Apr 2026 05:53 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 23 Apr 2026 05:53 PM IST
सार

पश्चिम एशिया में व्यापारिक जहाजों पर हुई गोलीबारी के बाद भारत ने कड़ा कूटनीतिक रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि संवाद ही शांति का एकमात्र रास्ता है। वर्तमान में फारस की खाड़ी में मौजूद 14 भारतीय जहाजों और उनके चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत लगातार ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है।

विज्ञापन
west asia ship security update MEA Statement
विदेश मंत्रालय ने दी जहाजों की जानकारी - फोटो : @अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम एशिया के समुद्री रास्तों पर पिछले दिनों हुई गोलीबारी ने तनाव बढ़ा दिया है। इस स्थिति पर भारत सरकार ने अपना रुख पूरी तरह साफ कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहा है। भारत का मानना है कि किसी भी विवाद को केवल बातचीत और कूटनीति से ही सुलझाया जा सकता है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि शांति के लिए उठाए जाने वाले हर कदम को भारत का पूरा समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन


गोलीबारी के बीच राहत भरी खबर
पिछले दिनों दो विदेशी जहाजों पर समुद्र में गोलीबारी की खबर आई थी। इन जहाजों पर कई भारतीय नागरिक भी तैनात थे। विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि उन जहाजों पर मौजूद सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार लगातार ईरानी अधिकारियों के संपर्क में बनी हुई है। सरकार का प्राथमिक उद्देश्य अपने नागरिकों की जान बचाना और उन्हें सुरक्षित माहौल देना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारतीय यात्रियों को फ्रांस की बड़ी राहत: अब बिना ट्रांजिट वीजा के कर सकेंगे सफर; MEA ने कई मुद्दों पर रखा पक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


समुद्र में भारतीय जहाजों की स्थिति
पश्चिम एशिया में जहाजों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पिछले कुछ हफ्तों में सुरक्षा घेरे के बीच 10 भारतीय जहाज इस खतरनाक क्षेत्र से बाहर आ चुके हैं। फिलहाल 14 भारतीय जहाज अभी भी फारस की खाड़ी में ही हैं। भारतीय एजेंसियां इन 14 जहाजों की लोकेशन और सुरक्षा पर हर पल नजर रख रही हैं। राहत की बात यह है कि हाल ही में जहाजों पर हुई गोलीबारी के दौरान उन पर सवार सभी 22 भारतीय नाविक सुरक्षित पाए गए हैं। इनमें वेसल यूफोरिया पर 21 और एपामिनोंडास पर एक भारतीय नाविक तैनात हैं। अब तक कुल 2,680 से अधिक नाविकों को सुरक्षित भारत लाया जा चुका है, जिसमें से 65 लोग पिछले 24 घंटों में ही वापस लौटे हैं।

सुरक्षा के लिए कूटनीतिक प्रयास
भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह क्षेत्र में युद्ध नहीं, बल्कि समाधान चाहता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि समुद्र में जहाजों पर हमले होना चिंता का विषय है। इससे वैश्विक व्यापार पर बुरा असर पड़ता है। भारत सरकार अपने व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बातचीत कर रही है। भारतीय नौसेना भी क्षेत्र की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है, जिससे भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed