फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wedding of two dolls for rainfall in Wardha of Vidarbha, Maharashtra

सूखे की मार झेल रहे लोगों ने अनोखी परंपरा को दोहराया, बारिश के लिए दो गुड़िया की कराई शादी

Sat, 22 Jun 2019 06:14 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 22 Jun 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Wedding of two dolls for rainfall in Wardha of Vidarbha, Maharashtra
बारिश के लिए गुड़ियों की शादी (महाराष्ट्र में दिखी अनोखी परंपरा) - फोटो : ANI

भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। देश के कई हिस्सों में तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र का विदर्भ जिला मानसून के इंतजार में है, जिसके लिए वर्धा में लोगों ने अनोखी परंपरा को दोहराते हुए यहां दो गुड़िया की शादी कराई है। गांव वालों ने बताया कि सूखे के चलते कई लड़कों और लड़कियों की शादी तक नहीं हो सकी है। बता दें कि दक्षिण पश्चिम मानसून बिहार और आंध्र प्रदेश में पहुंच गया है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं सूखे की मार झेलने वाले विदर्भ को मानसून से ही थोड़ी उम्मीद है। इधर उत्तर भारत के कई राज्यों को अभी मानसून के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब शामिल हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन





बिहार के पूर्णिया और आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम और चित्तूर में मानसून की पहली बारिश हो चुकी है। बिहार की राजधानी पटना सहित कई क्षेत्रों में शनिवार को बारिश होने की संभावना की गई है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्णिया में पिछले 24 घंटे में 21.6 मिलीमीटर की रिकॉर्ड बारिश हुई है। वहीं भागलपुर में 10.6 मिलीमीटर और पटना में 2.2 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड के कई क्षेत्रों में शनिवार को बादलों के गरजने के साथ हल्की बूंदा-बांदी होने की संभावना है। शनिवार तक मानसून कई क्षेत्रों तक पहुंच जाएगा। पूर्वी गोदावरी में शुक्रवार को 47.75 मिलीमीटर बारिश हुई। 

दक्षिणी कर्नाटक के अंदरुनी क्षेत्रों, कोंकण और गोवा में शनिवार को भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, तेलंगाना, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम और मेघालय में बारिश होने की आशंका है। केरल में एक हफ्ते की देरी से दस्तक देने वाला मानसून गोवा और महाराष्ट्र पहुंच चुका है। 

मानसून के पहुंचते ही महाराष्ट्र और गोवा में झमाझम बारिश हुई। मध्यप्रदेश के कई इलाकों में गुरुवार को हुई बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। मुंबई मौसम विभाग के अधिकारी केएस होसलीकर ने बताया कि महाराष्ट्र के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में मानसून पहुंच चुका है। अगले कुछ दिनों में प्रदेश के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। दो-तीन दिन में मानसून राज्य के दूसरे इलाकों में भी पहुंच जाएगा। 


उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो यहां कई हिस्सों में हल्की और तेज बारिश हुई। 23, 24 और 25 जून को देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी है। मसूरी में लगभग दो घंटों तक बारिश हुई। झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश ने जहां लोगों को राहत दी वहीं आसमानी बिजली ने तीन लोगों की जान ले ली। यह मौतें रांची के अनगड़ा, खरसावां और पश्चिम सिंहभूम में हुई हैं। आने वाले 12 घंटों में दक्षिण ओडिशा मे भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed