फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates Rain havoc continues the country Punjab flood deaths in Himachal Uttarakhand-Jammu landslide

देशभर में बारिश का कहर: पंजाब में बाढ़, हिमाचल में नौ मौतें; उत्तराखंड-जम्मू में भूस्खलन से सड़क मार्ग बंद

Wed, 03 Sep 2025 06:41 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 03 Sep 2025 06:41 AM IST
सार

देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त है। हिमाचल, उत्तराखंड में भूस्खलन से सड़कें बंद और कई मौतें हुई हैं। दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब, हरियाणा में भी जलभराव से हालात बिगड़े हैं। सेना और एनडीआरएफ राहत में जुटे हैं। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है और अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे बाढ़ और गंभीर हो सकती है।

विज्ञापन
Weather Updates Rain havoc continues the country Punjab flood deaths in Himachal Uttarakhand-Jammu landslide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

विस्तार

पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त है। पहाड़ों में जगह-जगह भूस्खनल से राष्ट्रीय राजमार्ग समेत छोटी-बड़ी सैकड़ों सड़कें बंद हैं। नदियां और नाले उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर दिल्ली-एनसीआर में भी कई दिनों से बारिश, बाढ़ और जलभराव से लोग परेशान हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेना और एनडीआरएफ समेत विभिन्न एजेंसियों की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में सोमवार देर रात सड़क धंसने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, कुल्लू, सुंदरनगर, चिढ़गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। शिमला-कालका रेड खंड पर भूस्खलन से पांच सितंबर तक ट्रेन सेवा स्थगित कर दी गई है। खराब मौसम के कारण कई जगह स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और दफ्तरों में भी घर से काम को तरजीह दी जा रही है।
विज्ञापन


रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश
मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के बीच मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, इसके प्रभाव से अगले पांच दिन भारी बारिश होने की संभावना है। इससे बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- डर के साए में कट रही रात: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार, दिल्ली में बिगड़े हालात; लोगों ने सुनाई आपबीती

पंजाब : बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेना तैनात
तेज बारिश के चलते पंजाब और हरियाणा में बाढ़ की स्थित गंभीर हो गई है। सतलुज, ब्यास और रावी नदियों तथा मौसमी नालों में आए उफान के कारण पंजाब भीषण बाढ़ की चपेट में है। सबसे अधिक प्रभावित गांव पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिलों में हैं। एनडीआरएफ, सेना, बीएसएफ, पंजाब पुलिस और जिला अधिकारियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हरियाणा में यमुना सहित कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण सोमवार को यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड वैराज के द्वार खोलने पड़े।

राजस्थान : दौसा में बाढ़ के हालात, घरों में घुसा पानी
राजस्थान के दौसा जिले में लगातार भारी बारिश के कारण कई नहरें उफान पर हैं। नीचली बस्तियों व सड़कों पर पानी फैल गया है। यहां 177 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले पांच दिन भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इससे राज्य के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है जहां पहले से ही जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।


ये भी पढ़ें:- चारधाम यात्रा पर जलवायु संकट: शुरुआती चार महीनों के 55 दिन में नहीं पहुंचा एक भी श्रद्धालु, बड़ा आर्थिक नुकसान

उत्तराखंड: गंगा समेत प्रमुख नदिया उफान पर
रेड अलर्ट के बीच उत्तराखंड के देहरादून, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में मूसलाधार बारिश हुई और जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया। गंगा और उसकी सहायक मंदाकिनी और अलकनंदा समेत सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। हल्द्वानी में गौला नदी खतरे के निशान से 20 सीएम ऊपर बह रही है। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा नदी भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। कई जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे देहरादून और नैनीताल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कों पर यातायात फिर से ठप हो गया है। बारिश के कारण राजमार्ग पर समरोली और बनिहाल सेक्टर के बीच विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरे हैं। जम्मू संभाग के अधिकांश भागों में भारी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed