फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates rain and hailstorm prediction in most parts of India IMD alert on storm thunderbolt

Weather Updates: देश के अधिकतर हिस्सों में 8 तक बारिश-ओलावृष्टि के आसार, IMD का अलर्ट- आंधी-तूफान की भी आशंका

Mon, 05 May 2025 05:56 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 05 May 2025 05:56 AM IST
सार

देश के अधिकतर हिस्सों में 8 मई तक बारिश-ओलावृष्टि होने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में बिजली गिरने के साथ आंधी और तूफान की भी संभावना है। हिमाचल के चंबा में बादल फटने से तबाही की खबर है। जानिए, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
Weather Updates rain and hailstorm prediction in most parts of India IMD alert on storm thunderbolt
शिमला में झमाझम बारिश। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम के बदले मिजाज से लोगों को प्रचंड गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने 8 मई तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के साथ ही देश के अधिकतर हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान जारी रहने की संभावना जताई है। हालांकि, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती इलाकों के साथ ही देश के पूर्व मध्य और पूर्वी इलाकों में गरज के साथ वर्षा की मौजूदा गतिविधियों में 7 मई के बाद से कुछ कमी आ सकती है। उधर, ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल में कई जगह झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। चंबा जिले के चेली गांव के डोंडरा नाला में शनिवार रात बादल फटने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की नाले में बहने से मौत हो गई। बाढ़ में 150 भेड़-बकरियां भी नाले में बह गईं।
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर 70-100 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान पूर्वी राजस्थान, मध्य भारत, ओडिशा, झारखंड में कुछ स्थानों पर 70-100 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं और कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी आई। गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में भी 40-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलावृष्टि के साथ-साथ बारिश का भी कहर
पश्चिम बंगाल के गंगा के तट वाले इलाकों, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान का असर रहा। वहीं, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हुई, जबकि ओडिशा और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। इससे तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बदलेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से 10 मई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान राजस्थान में भी छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 7 मई तक पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। 6-8 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 6 मई तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

लाहौल की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी 
राजधानी शिमला में दोपहर बाद गरज के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। लाहौल में चोटियों पर बर्फबारी और कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। कुल्लू में शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक जारी रही। 9 घंटे हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। इसके अलावा रामपुर, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर मंडी में भी बारिश-अधंड़ और ओलावृष्टि हुई। मौसम में बदलाव से तापमान में 4-6.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी 
उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इसको देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर खराब मौसम के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा है। पत्र में लिखा है कि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन के साथ बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र दौर, ओलावृष्टि व कहीं-कहीं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकदार हवाएं चल सकती हैं। इस स्थिति में अपने जिलों में सावधानियां सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जाए। असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed