फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates Monsoon Rainfall Gujarat Karnataka IMD Heatwave News in Hindi

Weather News: गुजरात में मानसून सक्रिय, कई इलाकों में भारी बारिश और जलजमाव; अगले पांच दिनों तक राहत नहीं

Sun, 30 Jun 2024 09:25 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 30 Jun 2024 09:25 PM IST
सार

मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि गुजरात में मानसून सक्रिय है। मानसून के असर के चलते अहमदाबाद, भरूच, नवसारी समेत कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। जलजमाव के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अगले पांच दिनों तक बारिश से राहत नहीं मिलने वाली। कर्नाटक में भी बारिश हुई है।

विज्ञापन
Weather Updates Monsoon Rainfall Gujarat Karnataka IMD Heatwave News in Hindi
गुजरात में बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित - फोटो : एएनआई

विस्तार

गुजरात के कई इलाकों में रविवार को भारी बारिश हुई जिससे अहमदाबाद और सूरत सहित कुछ शहरों में जलभराव के कारण सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सूरत जिले के पलसाना तालुका में मात्र दस घंटों में 153 मिमी बारिश हुई, जो राज्य में सबसे अधिक बारिश है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अगले चार दिनों तक बारिश जारी रहने के आसार; पेड़ उखड़े
अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण सूरत, भुज, वापी, भरूच और अहमदाबाद के निचले इलाकों में पानी भर जाने के कारण यातायात प्रभावित हुआ, जिससे यात्रियों को कुछ सड़कों और अंडरपास से यात्रा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात में अगले चार दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। भारी बारिश के बीच अहमदाबाद से सामने आई तस्वीर में बड़े पेड़ उखड़े दिखे। पेड़ उखड़ने से दबे वाहनों और कारों को काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात के इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञानी प्रदीप शर्मा ने बताया कि अगले 5 दिनों में गुजरात के सभी हिस्सों में बारिश होगी। उन्होंने कहा कि गुजरात के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड और दादरा नगर हवेली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

रविवार को गुजरात के अलावा कर्नाटक में भी भारी बारिश हुई।

मात्र 10 घंटों में 40 मिमी से अधिक बारिश

Weather Updates Monsoon Rainfall Gujarat Karnataka IMD Heatwave News in Hindi
अहमदाबाद के घरों में घुसा पानी - फोटो : एएनआई

गुजरात राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे से शाम चार बजे के बीच मात्र 10 घंटों में 43 तालुकों में 40 मिमी से अधिक बारिश हुई, जबकि पलसाना तालुका में 153 मिमी बारिश हुई। सूरत जिले के चार तालुकों बारदोली, सूरत शहर, कामरेज और महुवा में दस घंटों में क्रमशः 135 मिमी, 123 मिमी, 120 मिमी और 119 मिमी बारिश दर्ज की गई।

कई इलाकों में जलभराव

Weather Updates Monsoon Rainfall Gujarat Karnataka IMD Heatwave News in Hindi
रिकॉर्ड बारिश के बाद किचन में भी घुसा पानी - फोटो : एएनआई
गुजरात के वलसाड जिले के वापी में 117 मिमी, सूरत के ओलपाड में 116 मिमी, वलसाड तालुका में 102 मिमी, कपराडा में 90 मिमी, नवसारी के खेरगाम में 88 मिमी, भरूच तालुका में 86 मिमी, धरमपुर में 73 मिमी और मोरबी तालुका में 72 मिमी बारिश हुई। गुजरात के अहमदाबाद में सुबह छह बजे से शाम चार बजे के बीच 62 मिमी बारिश हुई, जिसके कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया।

गुजरात में चार जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सौराष्ट्र क्षेत्र से सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर पर चक्रवाती परिसंचरण के कारण गुजरात में भारी बारिश हो रही है। आईएमडी ने बताया कि दक्षिण और मध्य गुजरात तथा सौराष्ट्र क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, दक्षिण गुजरात के वलसाड, नवसारी जिले तथा उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले में तीन से चार जुलाई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed