फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates India Meteorological Department Summer forecast 2020 Latest News

इस साल मार्च से मई तक ज्यादा झुलसाएगी गर्मी, लू भी बरपाएगी कहर: मौसम विभाग

Fri, 28 Feb 2020 03:13 PM IST
Priyesh Mishra पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 28 Feb 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Weather Updates India Meteorological Department Summer forecast 2020 Latest News
गर्मी का सितम - फोटो : Social Media

विज्ञापन

ग्लोबल वार्मिंग और मौसम चक्र में बदलाव के कारण इस साल मार्च से मई तक भारत के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान लू की स्थिति भी सामान्य से ज्यादा होगी। 

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों, मध्य, पश्चिमी एवं पूर्वोत्तर भारत के इलाकों में मार्च, अप्रैल, मई में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ेगी। मौसम चक्र में बदलाव के चलते पारा सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रह सकता है। 

विज्ञापन


इन राज्यों में सामान्य से ज्यादा लू चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में इस दौरान सामान्य से ज्यादा लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 1 से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा। फरवरी में ही महाराष्ट्र व दक्षिण राज्यों में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है यहां के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो महीनों में तापमान में और इजाफा होगा। इसी तरह, मार्च में महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और दक्षिण राज्य आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में तापमान 0.5 से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान है।

 

साल 2064 तक गर्मी के बढ़ने के आसार
आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल अल नीनो की स्थिति फरवरी से जून तक रही थीं। इस साल अल नीनो भारत में लू में इजाफा होने का जिम्मेदार बनेगा। इससे 2020 से 2064 तक गर्मी और लू में इजाफा होना जारी रहेगा। यह सब ग्लोबल वार्मिंग के कारण भी हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed