फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Snowfall in mountains cold wave alert in Jharkhand Haryana and other states hit on public life

Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी, झारखंड, हरियाणा समेत कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट; ठंड से जनजीवन प्रभावित

Fri, 05 Dec 2025 05:31 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो / एजेंसी।
अमर उजाला ब्यूरो / एजेंसी। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 05 Dec 2025 05:31 AM IST
सार

Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद कई राज्यों में पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने झारखंड, हरियाणा समेत कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।कड़ाके की ठंड से से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जम्मू-कश्मीर में पारा माइनस 4 डिग्री पहुंच गया है। इस खबर में जानिए अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन
Weather Update Snowfall in mountains cold wave alert in Jharkhand Haryana and other states hit on public life
हिमाचल प्रदेश के छितकुल में हिमपात। - फोटो : संवाद

विस्तार

देश के उत्तर और पूर्वी राज्यों में सर्दी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक कश्मीर, हिमाचल, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। झारखंड, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में पारा 0 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे की संभावना बढ़ गई है।

विज्ञापन


कश्मीर घाटी इन दिनों भीषण ठंड की गिरफ्त में है। श्रीनगर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे ठंडा सुबहों में से एक है। अधिकतम तापमान लगभग 12.6 डिग्री रहा। घाटी में रातें जमाने वाली ठंड और सुबह घना कोहरा आम बात हो गई है। इसके बावजूद लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां जारी रखे हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर के शुरुआती दिनों में कश्मीर में तापमान और गिर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन


शनिवार को मौसम साफ होने का अनुमान है, जबकि 7 दिसंबर को फिर बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। भाखड़ा डैम क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के लिए शुक्रवार और शनिवार को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड : गुमला सबसे ठंडा, कई जगहों पर पारा 10 डिग्री से नीचे
पूर्वी भारत में भी ठंड बढ़ने लगी है। झारखंड में अगले 48 घंटों के लिए गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार को गुमला में 5.9 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में 8, डाल्टनगंज 8.6, हजारीबाग में 8.8, बोकारो में 9.5, लातेहार में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

हिमाचल : ताबो में तापमान -7.4 डिग्री पहुंचा, आज बर्फबारी के आसार
ताबो में तापमान -7.4 डिग्री सेल्सियस, कुकुमसेरी में -4, समदो में -3.9, कल्पा में -0.6, सोलन में 2.3, मनाली में 2.3, धर्मशाला में 5.8 और शिमला में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 5 और 7 दिसंबर को बर्फबारी होने की चेतावनी दी है, जबकि 8 से 10 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। अगले 24 घंटों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन रातें ठंडी रहेंगी।

पूर्वोत्तर में घने कहरे की संभावना...
5 से 9 दिसंबर के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में 05 से 07 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश में और 05 और 06 दिसंबर को ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है।

आने वाले दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में बढ़ेगी सर्दी...
आईएमडी के अनुसार पंजाब, हरियाणा और पश्चिम यूपी में अगले दो दिनों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी की नई सिस्टम के साथ गतिविधि बढ़ेगी। दक्षिण भारत में मौसम शुष्क रहेगा, कोई बड़ी चेतावनी नहीं। देश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी रखने की सलाह दी है।


पंजाब के आदमपुर में पारा 3.0 डिग्री, प्रदेश के आठ जिलों में अलर्ट
पंजाब में दिन और ठंडे हो गए हैं और अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे पारा सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 23.2 डिग्री का पारा पटियाला का दर्ज किया गया। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन फिलहाल यह सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे बना हुआ है। वीरवार को 3.0 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ आदमपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं फरीदकोट का न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री और बठिंडा का 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी पंजाब के आठ जिलों में कोल्ड वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed