फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: fluctuations in next 10 days will heat wave prevail in these states including Delhi from April

Weather: अगले 10 दिन इन हिस्सों के मौसम में दिखेगा उतार-चढ़ाव, अप्रैल से दिल्ली समेत इन राज्यों में चलेगी लू?

Fri, 28 Mar 2025 03:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 28 Mar 2025 03:46 PM IST
सार

Weather Alert: मध्य भारत के ऊपर 20 डिग्री उत्तरी अक्षांश के आसपास एक पूर्व-पश्चिम दिशा में फैली हुई रिज बनी हुई है। यह गुजरात, महाराष्ट्र और उसके पूर्वी हिस्सों तक फैली हुई है। यह रिज उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं को मध्य भारत में प्रवेश करने से रोक रही है, जिससे वहां तापमान बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Weather Update: fluctuations in next 10 days will heat wave prevail in these states including Delhi from April
मौसम का हाल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

देश के उत्तर और मध्य भारत में अगले 10 दिनों तक मौसम की गतिविधियों में उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगा। अगले तीन से चार दिनों में उत्तरी मैदानी इलाकों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। वहीं, मध्य भारत में तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। महाराष्ट्र और गुजरात के अधिकांश हिस्सों, खासकर तटीय और आंतरिक इलाकों में, तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है। वहीं, 8 अप्रैल से उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। जो जून के अंत तक जारी रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान बीच में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुमान के अनुसार, इस हफ्ते के बाकी दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान की स्थिति एक-दूसरे से बिल्कुल विपरीत रहेगी। अगले 3-4 दिनों में उत्तरी मैदानी इलाकों में तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। उत्तर भारत में चलने वाली ठंडी हवाएं पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में पहुंचेंगी। ये हवाएं मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में भी जा सकती हैं। इन हवाओं के चलते इन राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन जहां इन हवाओं का असर नहीं होगा, वहां तापमान में बढ़त जारी रहेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- म्यांमार में दो घंटे में चार बार कांपी धरती; बैंकॉक तक महसूस हुए झटके, पीएम मोदी बोले- मदद करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में भी गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 3.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से 1.4 डिग्री अधिक है। लेकिन शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को दिन के समय तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार,29 मार्च को भी आंशिक बादल छा सकते हैं और तेज हवाएं चल सकती है।


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिन में उत्तरी मैदानी इलाकों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने की संभावना है, जबकि मध्य राज्यों में पारा बढ़ने का पूर्वानुमान है। वहीं, अगले 2 दिन में पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल समेत कई राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, पिछले 2 से 3 दिन से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। ओडिशा में 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान पहुंच गया है, जो सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। ऐसे में इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट है। आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- तेज भूकंप के दौरान चंद सेकंड में धराशायी हुई गगनचुंबी इमारत, धूल के गुबार से ढका इलाका; तीन की मौत

इन राज्यों में इसलिए बढ़ेगा तापमान
स्काई मेट वेदर के मुताबिक, मध्य भारत के ऊपर 20 डिग्री उत्तरी अक्षांश के आसपास एक पूर्व-पश्चिम दिशा में फैली हुई रिज बनी हुई है। यह गुजरात, महाराष्ट्र और उसके पूर्वी हिस्सों तक फैली हुई है। यह रिज उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं को मध्य भारत में प्रवेश करने से रोक रही है, जिससे वहां तापमान बढ़ रहा है। इसके अलावा, इस क्षेत्र में वायुमंडलीय हवा नीचे की ओर दब रही है, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। अगले 2-3 दिनों में गुजरात और महाराष्ट्र के कई शहरों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। अहमदाबाद, गांधीनगर, बड़ौदा, नागपुर, परभणी, अकोला और सोलापुर में तापमान बढ़ सकता है। यहां तक कि तटीय शहर मुंबई में भी तापमान बढ़ने की संभावना है, जिससे पारा 36 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले कुछ दिनों में इन इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा महसूस किया जाएगा।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed