फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today IMD Rainfall Alert in Bihar, UP, and Jharkhand Latest Monsoon Updates in Hindi

Weather Report: देश के नौ राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, जानें आज का मौसम

Sun, 31 Jul 2022 08:20 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 31 Jul 2022 08:20 AM IST
सार

Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के चलते अब तक कड़ों लोगों की जान चली गई हैं। वहीं आने वाले दिनों में कुछ और राज्यों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today IMD Rainfall Alert in Bihar, UP, and Jharkhand Latest Monsoon Updates in Hindi
भारी बारिश(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर भारी बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।समुद्र तल पर मॉनसून की ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में स्थित है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान भी इसके सामान्य स्थिति के उत्तर में बने रहने की संभावना है। इसके प्रभाव के चलते उत्तराखंड में  तीन अगस्त तक और हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई तक भारी बारिश और गरज के साथ छिटपुट बारिश या बिजली गिरने की संभावना है। आज उत्तराखंड में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


देश के इन राज्यों में भी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में भी मानसून की बारिश की रफ्तार तेज होगी। आज से लेकर दो जुलाई तक बिहार और झारखंड के अलग-अलग जिलों में  आंधी / बिजली के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं आज और कल ओडिशा, बंगाल के गंगीय पश्चिम क्षेत्र में तेज बारिश होगी। इसके अलावा अगले चार दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल , सिक्किम, असम ,मेघालय और नागालैंड, मणिपुर में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के इन जिलों में होगी तेज बारिश
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना जताई है। अयोध्या, शामली, गाजियाबाद, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर सहारनपुर, कासगंज, मैनपुरी, अमेठी, जौनपुर, प्रयागराज, लखनऊ और बरेली में भी तेज बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो कानपुर में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के इन जिलों में तीन अगस्त तक लगातार बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में तीन अगस्त तक लगातार बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे में विशेषकर उत्तरी बिहार और दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं। इन जिलों में बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर, शिवहर,अररिया, किशनगंज ,मधेपुरा और सहरसा में अच्छी बारिश के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 25 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 25 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। 17 बिजली ट्रांसफार्मर और 12 पेयजल योजनाएं भी बंद रहीं। शिमला, मंडी, सिरमौर और ऊना में शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक बादल झमाझम बरसे। बारिश के चलते प्रदेश में नौ मकान और आठ गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुए हैं।  रविवार को भी प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।पिंजौर के पास उफान पर आई खड्ड से बद्दी सड़क जाम रही।


जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से आफत
पुंछ में भारी बारिश से पुलस्त नदी में आई बाढ़ में फंसे 26 लोगों को सेना और एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला। कई इलाकों में खेतों को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान मक्की की फसल भी बह गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed