फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather took a U-turn, chances of rain in these 10 states; There may be snowfall in Jammu and Himachal

Weather Alert: मौसम ने लिया यू-टर्न, इन 10 राज्यों में बारिश के आसार; जम्मू-हिमाचल में हो सकती है बर्फबारी

Thu, 11 Apr 2024 07:21 PM IST
आदर्श शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 07:21 PM IST
सार

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे, इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। 

विज्ञापन
Weather took a U-turn, chances of rain in these 10 states; There may be snowfall in Jammu and Himachal
मौसम विभाग का अलर्ट - फोटो : अमर उजाल

विस्तार

देश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से कई राज्यों में गर्मी के मौसम में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में गुरुवार से तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा राजस्थान में भी 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार और अंडमान एंड निकोबार में भी बारिश हो सकती है। जबकि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के कुछ इलाकों में भी 13 अप्रैल के बाद बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह ईरान, पाकिस्तान होकर उत्तर भारत पहुंचने वाली हवाएं यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हैं। इस कारण फरवरी, मार्च और अब अप्रैल में भी मौसम लगातार बदल रहा है। हालांकि 15 अप्रैल के बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा, उसके बाद राज्यों में तेज गर्मी पड़ने लगेगी।
विज्ञापन


13 और 14 अप्रैल को बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे, इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि 13 और 14 अप्रैल को बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो बारिश के बाद तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि 11 से 13 अप्रैल के बीच मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन राज्यों में तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे) हो सकती हैं।

11 से 13 अप्रैल के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 11 से 15 अप्रैल के बीच तेलंगाना, केरल, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

11 से 12 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालय में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। 13 से 15 अप्रैल के बीच तेज बारिश हो सकती है। 13 और 14 अप्रैल को जम्मू कश्मीर और 14 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी होने की संभावना है।

इसी तरह 13 से 14 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। 11 से 15 अप्रैल के बीच राजस्थान में धूल भरी आंधी और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

देश में ऐसा बना रहा है मौसम का सिस्टम
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर है। मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक निम्न दबाव की रेखा बनी हुई है और इसकी धुरी लगभग देशांतर के साथ औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है। यह 71 डिग्री पूर्व तथा 30° उत्तर अक्षांश के उत्तर तक बनी हुई है।


इसके अलावा दक्षिण पूर्वी राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, एक ट्रफ रेखा दक्षिण पूर्व राजस्थान से उत्तर प्रदेश, बिहार और निचले स्तर पर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वोत्तर बांग्लादेश तक फैली हुई है। जबकि 12 अप्रैल से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed