फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather today news rainfall next five days heatwave temperature know next week forecast prediction

Weather News: मध्य भारत समेत इन जगहों पर बारिश के आसार, कहीं लू का सितम, जानिए कैसा रहेगा अगले हफ्ते का मौसम

Sat, 22 Apr 2023 10:28 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 22 Apr 2023 10:28 AM IST
सार

मध्य भारत के कुछ इलाकों जैसे मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है। 

विज्ञापन
weather today news rainfall next five days heatwave temperature know next week forecast prediction
कई जगह बारिश का अनुमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने अगले हफ्ते का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इस पूर्वानुमान के तहत अगले हफ्ते देश के कुछ इलाकों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। अनुमान के अनुसार, पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। 
विज्ञापन


अगले हफ्ते गर्मी से रहेगी राहत
शुक्रवार को देश के उत्तरी पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान करीब 36-39 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 4-5 दिनों में उत्तर पश्चिम इलाके में तापमान में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आएगा और गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। उत्तर पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में शनिवार को भारी बारिश का अनुमान है। 
विज्ञापन


इन जगहों पर होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत के कुछ इलाकों जैसे मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और विदर्भ के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश भी हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के तटीय इलाकों, कर्नाटक के अंदरुनी हिस्सों, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में भी अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं और अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य भारत के ऊपर चक्रवाती हवाओं के चलने और बंगाल की खाड़ी में नमी के चलते अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी रहेगी। वहीं महाराष्ट्र में गर्मी का सितम जारी रहेगा और राज्य के कई इलाकों में लू का सितम जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल में भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 


शुक्रवार ऐसा रहा था मौसम
वहीं शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी न्यूनतम तापमान बढ़ा। वहीं केरल, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, सौराष्ट्र, कच्छ में अधिकतम तापमान में 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed