फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather report: Light rain with thunderstorm likely in Punjab, Delhi, Haryana, Alert in Odisha

Weather Today : पंजाब, दिल्ली, हरियाणा में आंधी के साथ हल्की वर्षा के आसार, ओडिशा में अलर्ट

Fri, 06 May 2022 07:44 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 06 May 2022 07:44 AM IST
सार

दक्षिण अंडमान सागर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में एक चक्रवात विकसित हो रहा है। यह कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है।

विज्ञापन
Weather report: Light rain with thunderstorm likely in Punjab, Delhi, Haryana, Alert in Odisha
imd weather update today - फोटो : social media

विस्तार

देश में दिनों मौसम का मिजाज मिलाजुला बना हुआ है। कहीं सूरज की जलती चुभती गर्मी सता रही है तो कहीं आंधी व गरज के साथ हल्की वर्षा सुकून दे रही है। ताजा अनुमान यह है कि शुक्रवार को तटीय आंध्रप्रदेश, रायलसीमा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ, मध्य प्रदेश व पश्चिमी राजस्थान में गर्मी तेज हो सकती है और कहीं-कहीं लू की स्थिति बन सकती है। उधर, अंडमान सागर में चक्रवात जोर पकड़ सकता है।

विज्ञापन


इसलिए बदला दिल्ली का मौसम
दरअसल, हिमाचल प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है, इसलिए दिल्ली एनसीआर का मौसम बदलाव हुआ है।गुरुवार को पूरे दिन बादल छाए रहे इस कारण राजधानी में गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी मौसम खुशनुमा रहेगा। बादल छाए रहेंगे और तेज हवा चलेगी। गुरुवार को दिल्ली का औसत तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को यह 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। शनिवार और रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 
विज्ञापन


उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों और पंजाब एवं हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, रायलसीमा, केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश व कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार से फिर सताएगी गर्मी
आईएमडी का अनुमान है कि सोमवार से दिल्ली व आसपास का मौसम फिर बदलेगा और गर्मी सताने लगेगी। गर्म हवाएं चलने से पारा चढ़ेगा। 10 और 11 मई को लू का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। 


अंडमान सागर में हलचल, चक्रवात से ओडिशा के 18 जिलों में अलर्ट
ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सूचित किया है कि दक्षिण अंडमान सागर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में एक चक्रवात विकसित हो रहा है। यह कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। यह विकसित होने के बाद ही इसकी तीव्रता का अनुमान लगाया जा सकेगा। एहतियात के तौर पर ओडिशा के मलकानगिरी से मयूरभंज तक के 18 जिलों में अलर्ट रहने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed