{"_id":"63c96ab2f8bd3d25136bd7be","slug":"weather-report-expect-relief-from-severe-cold-no-possibility-of-cold-wave-in-north-india-for-next-five-days-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Report: कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद, उत्तर भारत में अगले पांच दिन शीत लहर की संभावना नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Report: कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद, उत्तर भारत में अगले पांच दिन शीत लहर की संभावना नहीं
Thu, 19 Jan 2023 09:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 19 Jan 2023 09:37 PM IST
सार
आईएमडी ने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में शीतलहर की संभावना नहीं है। एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी की रात से 26 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 23 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में गुरुवार को शीत लहर का प्रकोप रहा। इस बीच उम्मीद जताई जा रही है कि अगले पांच दिन शीत लहर चलने की संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, गुरुवार को दक्षिण हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग और बिहार के कुछ इलाकों में शीत लहर का प्रकोप बना रहा। उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ भागों और पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा के दूरदराज के हिस्सों में न्यूनतम तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित
आईएमडी ने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में शीतलहर की संभावना नहीं है। एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी की रात से 26 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 23 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
यहां बारिश के आसार
IMD ने कहा कि इसके प्रभाव से 20 से 22 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 23 जनवरी से 26 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन