फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather: Rain forecast in many states including Delhi-NCR and Punjab, yellow alert issued for thunderstorm

Weather: दिल्ली-एनसीआर और पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

Sat, 31 May 2025 08:36 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 31 May 2025 08:36 AM IST
सार

समय से पहले पहुंचे मानसून के कारण देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। यूपी, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज भी दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन
Weather: Rain forecast in many states including Delhi-NCR and Punjab, yellow alert issued for thunderstorm
मौसम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस साल समय से पहले पहुंचा मानसून तेजी से मध्य भारत सहित अन्य हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। कई पहाड़ी राज्यों में भी बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी तेज हवाओं और हल्की बारिश की वजह से हीटवेव से राहत मिली है। आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में आज बादल छाए रहने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

 

यूपी के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणआ में 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों शहरों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।  1 जून तक इन राज्यों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 मई को भी यूपी के लगभग 50 जिलों में बारिश हो सकती है। 31 मई और 1 जून को बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर 45 से 55 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों में भी बारिश का अनुमान 
बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की वजह से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।  मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।  गुजरात, मराठवाड़ा और गोवा में भी मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।  

मौसम विभाग ने कहा कि दरअसल बांग्लादेश के ऊपर जो दबाव का क्षेत्र है, उसके उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान एक निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, गरज के साथ छींटे और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा केरल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 31 मई से वर्षा कम हो जाएगी। 

हीं, पूर्वोत्तर भारत में अगले एक सप्ताह के दौरान व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश जारी रहने की संभावना है। 1 जून तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा होने के आसार हैं। अगले सात दिनों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके अतिरिक्त, 30 मई को मेघालय में अलग-अलग जगहों पर असाधारण रूप से भारी वर्षा हो सकती है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 30 मई से 1 जून तक केरल और माहे, कर्नाटक में हल्की, मध्यम वर्षा का अनुमान है।

विज्ञापन

त्रिपुरा में जनजीवन प्रभावित
त्रिपुरा में शुक्रवार को रुक-रुक बारिश हुई, जिसके कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया है। बृहस्पतिवार को राज्य के तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ था और खराब मौसम के कारण दो उड़ानें रद्द करनी पड़ी थी, हालांकि शुक्रवार को उड़ानें सामान्य रहीं।

 

मिजोरम में भारी बारिश से लगातार दूसरे दिन बंद रहे स्कूल
पहाड़ी राज्य मिजोरम के आईजोल में बुधवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन सभी स्कूल बंद रहे। आईजोल के उपायुक्त और जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि शुक्रवार को कई घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

मलबे में दबने से पांच लोगों की मौत
कर्नाटक में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को मोंटेपडावू कोडि के पास भूस्खलन होने से कुछ लोग घर के मलबे में दब गए। जिसमें महिला और उसके एक बच्चे को बचा लिया गया, जबकि पांच लोगों की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि भारी बारिश और जमीनी हालत अच्छी नहीं होने से बचाव कार्य में काफी दिक्कत आई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि 125 वर्षों में पहली बार मई में रिकॉर्ड बारिश हुई है। उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य के 28 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

केरल के कई जिलों में शिक्षण संस्थान बंद
केरल में जबर्दस्त बारिश में कई जिलों में शिक्षण संस्थानों को बंद करना पड़ा है। कई जगह जलभराव होने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने इडुक्की, कन्नूर और कासरगौड जिले के लिए रेड अलर्ट, जबकि बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अंधड़ चलने से चंबा, मंडी और कांगड़ा में बिजली के तार क्षतिग्रस्त
 हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह बर्फबारी हुई। झमाझम बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है। अंधड़ चलने से चंबा, मंडी और कांगड़ा में कई घरों की छतें उड़ गईं और बिजली तार क्षतिग्रस्त हुए। शनिवार और रविवार को कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, सोलन, सिरमौर और शिमला के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे से दस बजे तक जोरदार बारिश हुई। इस कारण शहर में जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया। नाले उफान पर आ गए। कई जगह सड़कों व पैदल रास्तों पर मलबा जमा हो गया। धर्मशाला में भी सुबह भारी बारिश हुई और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि दर्ज की गई। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होने के साथ धूप खिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed