फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather of different states, orange alert in Delhi

दिल्ली सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, हिमाचल-उत्तराखंड का बुरा हाल

Mon, 24 Sep 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Sep 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather of different states, orange alert in Delhi

राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में मानसून फिर से सक्रिय हो जाने के चलते रविवार को हुई बारिश से दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी है। विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट और अपडेट रहने की हिदायत दी है।


loader

राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में मानसून फिर से सक्रिय हो जाने के चलते रविवार को हुई बारिश से दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी है। विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट और अपडेट रहने की हिदायत दी है।

वहीं दो दिन से हो रही बारिश ने पहाड़ी राज्यों को काफी नुकसान पहुंचाया है। हिमाचल के कुल्लू में तीन जगह बादल फटने और दो दिन से हो रही  भारी बारिश के चलते आधे हिमाचल में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।  दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  

दिल्ली

राजधानी में मानसून फिर से सक्रिय हो जाने के चलते रविवार को हुई बारिश से दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में ओरेंज अलर्ट की चेतावनी दी है। विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट और अपडेट रहने की हिदायत दी है। सोमवार को दिल्ली में तेज बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में दो दिन से जारी बारिश से कई इलाकों में जल प्रलय जैसे हालात बन गए हैं। नदियों में जलस्तर बढ़ने से प्रदेश के तीन बांधों के गेट खोलने पड़े, जिससे रावी और व्यास नदी का पानी रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया। कुल्लू-मनाली और चंबा में चार पुल बह गए हैं। मंडी के दवाड़ा और चंबा के तीसा में पानी हाईवे पर आ गया। कई इलाकों में तीन से चार फीट तक पानी जमा हो गया है। दो पुलों को दरारें आ गईं। चंबा के होली में एक बिजली प्रोजेक्ट में पानी घुस गया।

वहीं, इसी इलाके में कांगड़ा से लौट रहे भेड़पालकों के 300 मवेशी बाढ़ में बह गए। ब्यास में पानी के उफान के चलते मनाली से मंडी तक कई जगहों पर लोगों के फंसने की सूचनाएं हैं। रेस्क्यू के लिए सेना का हेलीकाप्टर बुलाया गया है। उधर, मनाली बस स्टैंड पर खड़ी पर्यटकों की खाली वोल्वो बस बह गई।

चंबा के होली में टिपर और कुल्लू के बाशिंग में एक ट्रक समेत कई वाहनों के बहने की सूचनाएं हैं। कुल्लू में बहे ट्रक में चालक और परिचालक भी सवार थे, जिन्हें लोगों ने बहते हुए देखा। प्रशासन ने पूरे इलाके में अलर्ट घोषित कर दिया है। कुल्लू, किन्नौर, मंडी और चंबा जिलों के स्कूलों में सोमवार की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

हिमाचल में बाढ़

उत्तराखंड

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही सभी विभागों को सतर्क रहने और लोगों से सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की गई है। वहीं तीन दिन से राजधानी देहरादून में भी बारिश नहीं रुक रही है।

शनिवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश सोमवार की सुबह भी जारी रही। लगातार हो रही बारिश से लोग दहशत में आ गए हैं। वहीं चारधाम और पिथौरागढ़ की ऊंची पहाड़ियों में हुए हिमपात से तापमान में काफी गिरावट आ गई है।
 
यमुनोत्रीधाम सहित पूरी यमुनाघाटी में भी बारिश नहीं थम रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण हाईवे डबरकोट में अवरूद्व हो गया है। दोनों ओर सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं। बारिश होने के कारण पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा मार्ग पर आ रहा है। जिस कारण हाईवे खोलने के प्रयास शुरू नहीं हो पा रहे हैं।


जम्मू कश्मीर

यहां शनिवार व रविवार को हुई बारिश ने गंभीर हालात पैदा कर दिए हैं। कई स्थानों पर दरिया और नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। चिनैनी में तवी नदी में फंसे एक किशोर को साढ़े चार घंटे बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। जबकि कठुआ के बिलावर के बेरल गांव में 12 लोग, पंडोरी में 12 व दन्नी बाख्ता में 13 लोग फंसे थे इन सभी को देर रात सुरक्षित निकाल लिया गया है।

इस बीच चंबा के चमेरा और सेवा चरण दो पनबिजली परियोजना के बांध खोल दिए गए हैं।  जम्मू -श्रीनगर नेशनल हाईवे कई स्थानों पर पत्थर गिरने से लगभग आठ घंटे बंद रहा। देर रात हाईवे पर यातायात शुरू हो गया।  झमाझम बारिश से किसानों की धान की फसल को नुकसान भी पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में भी रियासत में मौसम बिगड़ा रहने की ही संभावना है।

कई राज्यों में शुष्क रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश

पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम बदल जाएगा। यहां शुष्क मौसम रहेगा। बारिश होने के आसार काफी कम हैं।

मध्यप्रदेश

इंदौर में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी मध्यप्रदेश में शुष्क मौसम बना रहेगा।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

बिहार

बिहार में बारिश होने के आसार नहीं है।

झारखंड

झारखंड में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

पंजाब

पंजाब में भारी बारिश की आशंका है।

महाराष्ट्र

महराष्ट्र और गुजरात के अधिकांश शहरों में मौसम बदलने की आशंका कम है। नागपुर, मुंबई सहित अधिकांश भागों में शुष्क मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed