फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather news today delhi face flood like situation heavy rain alert in punjab 17 districts

Weather: दिल्ली में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पंजाब के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Sat, 29 Jul 2023 03:49 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 29 Jul 2023 03:49 PM IST
सार

तेलंगाना के मुलुगु जिले के एक गांव में 12 लोग बाढ़ के पानी में बह गए थे, जिनमें से चार लोगों ने खुद को बचा लिया। बाद में आठ लोगों के शव मिले। 

विज्ञापन
weather news today delhi face flood like situation heavy rain alert in punjab 17 districts
जारी रहेगा बारिश का दौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों देश के विभिन्न इलाकों में बारिश का दौर जारी है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में तो आज से लेकर अगले दो-तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


दिल्ली में बारिश से फिर बाढ़ जैसे हालात
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए। दिल्ली में राजघाट, रिंग रोड समेत कई इलाकों में पानी भर गया। कुछ जगह तो एक से दो फुट तक पानी भर गया। मौसम विज्ञान विभाग ने अभी और दो से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली के सिविल लाइंस, लक्ष्मीनगर, लाजपतनगर और अन्य कई क्षेत्रों में मध्य से तेज बारिश के चलते लोगों को सड़कों पर जाम की समस्या से जूझना पड़ा। गाजियाबाद-नोएडा के यमुना और हिंडन नदी किनारे वाले इलाकों में बाढ़ का पानी कम होने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली थी, लेकिन बारिश से उनकी मुश्किलें फिर बढ़ गईं।  
विज्ञापन


उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना का भी यही हाल
पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना तक बारिश का दौर अभी जारी है। गुजरात और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में 200 से 300 मिमी बारिश दर्ज की गई है। तेलंगाना के मुलुगु जिले के एक गांव में 12 लोग बाढ़ के पानी में बह गए थे, जिनमें से चार लोगों ने खुद को बचा लिया। बाद में आठ लोगों के शव मिले। हिमाचल और उत्तराखंड में पांच से छह नेशनल हाईवे और सैकड़ों सड़कें अभी भी बंद हैं। भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के 17 जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने पंजाब के मालवा क्षेत्र के 10 समेत कुल 17 जिलों में शनिवार को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, हरियाणा के बाढ़ वाले जिलों के शहरी क्षेत्रों में पानी लगातार घट रहा है, लेकिन फतेहाबाद के आसपास की ढाणियां अभी भी बाढ़ प्रभावित हैं। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से तवी, चिनाब, उज्ज नदियां और नाले उफान पर हैं। उत्तराखंड में भूस्खलन के चलते गंगोत्री-यमुनोत्री नेशनल हाईवे बंद हो गया है। हिमाचल में भी नेशनल हाईवे पांच समेत चार नेशनल हाईवे और 466 अन्य सड़कें मलबा गिरने से बंद पड़ी हैं।


महाराष्ट्र में अब तक 101 की मौतें
महाराष्ट्र राज्य आपदा की रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून से 28 जुलाई तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 101 लोगों की मौत हुई है और 126 लोग घायल हुए हैं जबकि 13 लापता हैं। शुक्रवार को भी मुंबई और रायगढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। मुंबई में मोडक समेत लगभग सभी झीलें लबालब हो गई हैं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मलबा गिरने से एक तरफ से पांच घंटे यातायात बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed