फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather havoc in India More than seven thousand heatstroke cases March-June people died RTI revealed

भारत में मौसम की मार: मार्च-जून के बीच 7000 से अधिक हीटस्ट्रोक के मामले, 14 लोगों की मौत; RTI से हुआ खुलासा

Sun, 27 Jul 2025 09:49 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 27 Jul 2025 09:49 AM IST
सार

मार्च से 24 जून 2025 के बीच भारत में 7,192 संदिग्ध हीटस्ट्रोक मामले दर्ज हुए और 14 मौतों की पुष्टि हुई। RTI के तहत सामने आए आंकड़ों में बताया गया कि सबसे अधिक मामले मई में दर्ज हुए। आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा केस आए। विशेषज्ञों का कहना है कि रिपोर्टिंग प्रणाली कमजोर है, जिससे असली आंकड़े दर्ज नहीं हो पाते।

विज्ञापन
Weather havoc in India More than seven thousand heatstroke cases March-June people died RTI revealed
सूचना का अधिकार (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में इस साल गर्मी का प्रकोप बेहद गंभीर रहा। मार्च से 24 जून 2025 तक देशभर में 7,192 संदिग्ध हीटस्ट्रोक के मामले दर्ज किए गए और 14 मौतों की पुष्टि हुई है। यह जानकारी सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त आंकड़ों में सामने आई है, जो नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) द्वारा साझा किए गए हैं।
विज्ञापन


इन आंकड़ों के मुताबिक मई महीने में सबसे अधिक 2,962 संदिग्ध मामले सामने आए और सिर्फ 3 मौतों की पुष्टि हुई। अप्रैल में 2,140 मामलों में छह मौतें दर्ज हुईं, जबकि मार्च में 705 मामलों में दो और जून (24 जून तक) में 1,385 मामलों में तीन मौतें दर्ज की गईं। विशेषज्ञ मानते हैं कि ये आंकड़े जमीनी सच्चाई से काफी कम हो सकते हैं क्योंकि रिपोर्टिंग व्यवस्था पूरी तरह कारगर नहीं है।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले
हीटस्ट्रोक के कुल मामलों में से आधे से अधिक सिर्फ आंध्र प्रदेश से दर्ज हुए, जहां 4,055 संदिग्ध मामले रिपोर्ट हुए। राजस्थान में 373, ओडिशा में 350, तेलंगाना में 348 और मध्य प्रदेश में 297 मामलों की रिपोर्टिंग हुई। हालांकि, कई राज्यों ने सैकड़ों मामलों के बावजूद एक भी मौत की पुष्टि नहीं की, जिससे रिपोर्टिंग सिस्टम की कमजोरियों पर सवाल उठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के आंकड़े भी अलग-अलग
एनसीडीसी द्वारा 2015 से 2022 के बीच हीट से हुई कुल मौतों की संख्या 3,812 बताई गई, जबकि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) ने इसी अवधि में 8,171 मौतों और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 3,436 मौतों का दावा किया है। इससे स्पष्ट है कि हीटवेव से संबंधित मौतों की सही गणना करना भारत में एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- कई राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, मुंबई में येलो अलर्ट जारी; जानिए आपके यहां कैसा रहेगा मौसम


अस्पतालों की स्थिति
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि मौतों की सही रिपोर्टिंग करना बेहद कठिन है क्योंकि अधिकतर अस्पतालों में स्टाफ की कमी है और मैनुअल डेटा एंट्री होती है। इससे सही समय पर जानकारी भेजना और मौत को हीट से जोड़ना मुश्किल हो जाता है। अधिकारी ने यह भी माना कि कई बार अस्पतालों के बाहर हुई मौतों को दर्ज ही नहीं किया जाता।

ये भी पढ़ें- डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके विचार युवाओं के लिए प्रेरणा

ठोस नीति जरूरी
जलवायु और स्वास्थ्य विशेषज्ञ अभियंत तिवारी के अनुसार, हीट से होने वाली मौतों को दिल का दौरा या अन्य कारणों से जोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि एक्सेस डेथ डेटा यानी अचानक बढ़ी मौतों का विश्लेषण करना ज्यादा सटीक तस्वीर देता है। स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाहकार सौम्या स्वामीनाथन ने भी कहा कि जब तक रिपोर्टिंग सिस्टम मजबूत नहीं होगा, तब तक बेहतर नीति नहीं बनाई जा सकती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed