फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Update Today: Heavy Rain Alert in Several States, Yellow Alert Issued in Mumbai Aaj Ka Mausam

Weather: कई राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, मुंबई में येलो अलर्ट जारी; जानिए आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

Sun, 27 Jul 2025 09:16 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 27 Jul 2025 09:16 AM IST
सार

Weather IMD Update Today : देश के कई इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Weather Forecast Update Today: Heavy Rain Alert in Several States, Yellow Alert Issued in Mumbai Aaj Ka Mausam
बारिश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश के इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, सौराष्ट्र, कच्छ, हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड में भी आज भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


एनसीआर में बारिश का दौर शुरू
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, बिहार के कुछ इलाकों, पश्चिमी राजस्थान में भी आज बारिश का अनुमान है। बिहार, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बिजली गरजने के साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। मुंबई में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही मौसम बना हुआ है और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। भारी बारिश के चलते ओडिशा के बालासोर में जलका नदी उफान पर है और इसके चलते कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। आने वाला सप्ताह दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए सुहावना रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में रविवार से बारिश का दौर शुरू होगा जो 1 अगस्त तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चिंताजनक: जलवायु परिवर्तन खतरे की सीमा के पार, बढ़ी चुनौती; कार्बन बजट तीन साल से भी कम समय में हो जाएगा खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन

  पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं होने से दिल्ली एनसीआर में उमस बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 27 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी 89 से 53 फीसदी रही। दरअसल, मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी के पास अटक गया है। ऐसे में उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में बारिश कम हो गई है। इससे दो दिन से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। 

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर चल रहा है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रविवार को पहली बार 53 जिलों में अति भारी और भारी बारिश का रेड, ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर-उज्जैन दोनों संभाग के सभी 15 जिलों में पहली बार एक साथ रेड और ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के सभी जिलों में तेज बारिश होगी। वहीं, चंबल के 2 जिले- मुरैना और भिंड में हल्की बारिश होगी। शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 35 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed