फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Update in Hindi: After rising temperatures cold rain know weather of bihar UP delhi ncr

Weather Today: पारा चढ़ने के बाद फिर ठंड बढ़ने के आसार, जानें यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का मौसम

Fri, 12 Feb 2021 07:50 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 12 Feb 2021 07:50 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Hindi: After rising temperatures cold rain know weather of bihar UP delhi ncr
आज का मौसम - फोटो : amar ujala

पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। लोगों को सुबह सिर्फ सुबह-शाम की ठंड का एहसास हो रहा है।  वहीं अब उत्तरी हिमालयी क्षेत्रों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके चलते एक बार फिर ठंड लौट सकती है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 15 फरवरी के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु में बेमौसम बारिश हो सकती है। इन सभी राज्यों में 16 से 20 फरवरी के बीच बिजली की गरज के साथ  बारिश होने की संभावना है।देश के कई इलाकों में सुबह-शाम कोहरा दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, उत्तर प्रदेश , राजस्थान हरियाणा के कई इलाकों में आज भी घना कोहरा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


 बिहार में जल्द साफ होगा मौसम 
बिहार के भागलपुर में भी मौसम बदल रहा है। यहां पर बंगाल की खाड़ी में हवा का निम्न दाब बनने के कारण आसमान में 12 फरवरी तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव भी संभव है।  हालांकि, इसके बाद 13 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई-दिल्ली में सांस लेना दुश्वार हुआ

देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई की हवा की क्वालिटी बेहद खराब दर्ज की गई है। मुंबई में एयर क्वालिटी इंडेक्स 322 रहा। वहीं दिल्ली में भी  वायु की गुणवत्ता 'बहुत खराब' और गुजरात के अहमदाबाद में हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed