फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today: Imd Alert cold wave lite rain North, Central India Aaj ka Mausam News

Weather News: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, कई राज्यों में बहुत घने कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम का पूरा हाल

Tue, 07 Jan 2025 08:04 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 07 Jan 2025 08:04 AM IST
सार

Weather Forecast Today: पश्चिम हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चोटियों पर भारी हिमपात हुआ है। सर्द हवाओं का असर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और दिल्ली में देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today: Imd Alert cold wave lite rain North, Central India Aaj ka Mausam News
मौसम अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में ठंड़ का कहर जारी है। मंगलवार को तेज सर्द हवाओं ने दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है। पश्चिम हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चोटियों पर भारी हिमपात हुआ है। इससे, इन राज्यों के साथ ही आसपास के अन्य मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। फिलहाल कोहरे से राहत मिली हुई है, हालांकि कई ट्रेनें अब भी देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में तेज हवाओं का सितम
मंगलवार को दिल्ली में मुख्य रूप से साफ आसमान रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा कि अधिकांश स्थानों पर धुंध और मध्यम कोहरा रहने की संभावना है, सुबह के समय अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा रहेगा। वहीं दिल्लीवासी तेज हवाओं का सामना करेंगे।  आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। वीकेंड पर बारिश की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन


पश्चिम विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के संपर्क में आने से 10-12 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट भी आ सकती है। वहीं, पंजाब में अगले तीन दिन धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान कड़ाके की ठंड महसूस की गई। मंगलवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पंजाब से लेकर कश्मीर तक ठंड ने थामी रफ्तार
वहीं 10 जनवरी को पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से तीन दिन पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। पंजाब के तापमान में सोमवार को 0.4 डिग्री की कमी दर्ज है। जम्मू-कश्मीर बीते 24 घंटे के दौरान भारी हिमपात हुआ। इसके बाद रात के पारे में वृद्धि दर्ज की गई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जो एक दिन पहले शून्य से 2.5 डिग्री नीचे था। गुलमर्ग में पिछली रात के बराबर ही माइनस 4.5 डिग्री पर पारा बना रहा।

हिमाचल प्रदेश के डोडरा क्वार, कुफरी, रोहतांग में बर्फबारी हुई और शिमला में बारिश और टुटू में ओले पड़े।  अटल टनल के पास बर्फबारी के बाद सोलंगनाला में वाहनों को रोक दिया गया। प्रदेश में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में 11 जनवरी को अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना है। राज्य के केलांग में न्यूनतम तापमान सबसे कम शून्य से 2.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

हेमकुंड साहिब में गिरी बर्फ
उत्तराखंड में बदरीनाथ की ऊंची चोटियों, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई, वहीं निचले क्षेत्रों में बादल छाये रहे और शीतलहर चली। उधर, बर्फबारी के बाद औली पर्यटकों से गुलजार है।


बाकी भारत का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में बर्फीली हवाओं का असर देखने को मिलेगा। उत्तरी हवाओं से ठंड बढ़ने के साथ ही शीतलहर और पाला पड़ने की भी संभावना है।  उत्तरी हवाओं का असर राजस्थान में देखने को मिलेगा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिणी तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की आशंका है। 7 और 8 जनवरी को सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed