{"_id":"639e80b742dfb6133d5b1e44","slug":"weather-forecast-today-all-updates-up-bihar-jharkhand-cg-mp-delhi-ncr-cold-imd-alert-aaj-ka-mausam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Report: ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश के आसार, देश के कई शहरों में गिरा तापमान, जानें आज का मौसम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Report: ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश के आसार, देश के कई शहरों में गिरा तापमान, जानें आज का मौसम
Sun, 18 Dec 2022 10:38 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 18 Dec 2022 10:38 AM IST
सार
दिल्ली की बात करें तो आज सुबह यहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर आ गया था वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
देश के कई शहरों में ठिठुरन वाली सर्दी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के उत्तरी भाग में ठिठुरन वाली सर्दी ने दस्तक दे दी है। कई शहरों में तापमान तेजी से नीचे गिरता जा रहा है। आने वाले दिनों में रिकॉर्डतोड़ सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। सबसे पहले दिल्ली की बात करें तो आज सुबह यहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर आ गया था वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां ठंड के मौसम में भी बारिश के आसार हैं। आइए जानते हैं आज के मौसम का ताजा हाल...
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड के मौसम में इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 12 घंटे में निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
- आइए जानतें हैं छह प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| दिल्ली | 7 डिग्री सेल्सियस | 23 डिग्री सेल्सियस |
| लखनऊ | 10 डिग्री सेल्सियस | 24 डिग्री सेल्सियस |
| पटना | 12 डिग्री सेल्सियस | 26 डिग्री सेल्सियस |
| शिमला | -2 डिग्री सेल्सियस | 12 डिग्री सेल्सियस |
| देहरादून | 9 डिग्री सेल्सियस | 21 डिग्री सेल्सियस |
| मसूरी | -1 डिग्री सेल्सियस | 10 डिग्री सेल्सियस |
उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल में शीतलहर का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ इलाकों में 17से 18 दिसंबर तक शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में भी पारा नीचे गिर सकता है।
बिहार में सर्दी में टूटेगा आठ साल का रिकॉर्ड
बिहार में सर्दी में पिछले आठ साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। कटिहार, बेगूसराय, खगड़िया, छपरा बक्सर, आरा समेत कई जिलों में 25 दिसंबर के बाद से रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ने की संभावना है।