फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today IMD Rainfall Alert In UP Bihar Jharkhand Know Mausam Ki Jankari News In Hindi

Weather Report: यूपी और बिहार में आज भारी बारिश का अलर्ट, इन दो राज्यों में बाढ़ से तबाही, जानें आज का मौसम

Wed, 03 Aug 2022 09:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 03 Aug 2022 09:58 PM IST
सार

मौसम विभाग ने आज यूपी और बिहार के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार की बात करें तो यहां लगभग 10 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने दक्षिण के राज्यों में एक बार फिर से बारिश की रफ्तार तेज पकड़ने की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन
Weather Update Today IMD Rainfall Alert In UP Bihar Jharkhand Know Mausam Ki Jankari News In Hindi
भारी बारिश(फाइल) - फोटो : Social media

विस्तार

देश के कई राज्यों को तर करने के बाद अब मानसून उत्तर भारत के राज्यों में  अपना प्रभाव दिखाने लगा है। हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में बारिश की रफ्तार काफी तेज हो गई है जिसके चलते जान-माल के नुकसान की भी खबर आने लगी है। इन सब के अलावा मौसम विभाग ने आज यूपी और बिहार के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं  देश के अन्य राज्यों में मौसम का ताजा हाल...

विज्ञापन


यूपी के इन जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, मऊ, जौनपुर, मैनपुरी, रामपुर, कासगंज, सीतापुर, बहराइच, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, भदोही, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।  मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


बिहार के इन 10 जिलों में बारिश के आसार
बिहार के 10 जिलों बेगूसराय, पटना, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगडिया, भागलपुर, मुंगेर एवं बांका, किशनगंज में  हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। प्रशासन ने अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर बिहार की नदियां उफान पर
बिहार के उत्तरी जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्र की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। नेपाल और सीमा पर स्थित राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों में कोसी, कमला बालन और बागमती नदियों के जल स्तर में वृद्धि हुई है। शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, मधुबनी, खगड़िया और पूर्णिया जिलों में तीनों नदियां अपने खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही हैं। मधुबनी में जयनगर और झंझारपुर को छोड़कर जहां कमला बालन में गिरावट का रुझान दिखना शुरू हो गया है, हर जगह जल स्तर बढ़ रहा है। इस बीच, गंगा का जल स्तर भी बढ़ गया है और यह पटना जिले के गांधी घाट और हाथीदाह में खतरे के निशान से महज एक मीटर कम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हालात का जायजा लिया।

उत्तराखंड की 166 और हिमाचल प्रदेश की 36 सड़कें ठप
भारी बारिश से हुए भूस्खलन और मलबा आने के कारण उत्तराखंड की 166 और हिमाचल प्रदेश की 36 सड़कें ठप हैं। उधर, उत्तरकाशी में भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई। एक सैन्य अधिकारी के घायल होने की भी सूचना है। लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में मंगलवार को कुल 72 मार्ग अवरुद्ध हुए, जबकि 157 मार्ग एक दिन पहले से अवरुद्ध थे। 

हिमाचल प्रदेश में बीते एक महीने में 141 लोगों की मौत, 546 घायल 
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से बीते एक महीने में 141 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 546 लोग घायल हो गए हैं।  बरसात से राज्य में अब तक  538 करोड़ का नुकसान हो चुका है। सबसे ज्यादा नुकसान पीडब्ल्यूडी (PWD) को हुआ है।

तमिलनाडु और केरल के लिए रेड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के लिए गुरुवार तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।  रेड अलर्ट की चेतावनी का तात्पर्य है कि स्थानीय अधिकारियों को भारी बारिश के कारण होने वाली आपदाओं को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

केरल में बारिश कम होने के आसार, अब तक 18 की मौत
बाढ़ से परेशान दक्षिणी राज्य केरल में बारिश कम होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार के लिए जारी रेड अलर्ट और राज्य के 11 जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट वापस ले लिया है। इससे संकेत मिलते हैं कि राज्य में बारिश कम होने के आसार हैं। अब तक राज्य में बारिश और बाढ़ से 18 लोगों की मौत हो चुकी है।


इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
4-6 अगस्त तक कोंकण क्षेत्र और गोवा में व्यापक वर्षा और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र 5 और 6 अगस्त को, विदर्भ और मराठवाड़ा 6 अगस्त को बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed