फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today: IMD Heavy Rainfall Alert for Delhi, Bihar, Uttar Pradesh, Uttarakhand, Himachal

मौसम का हाल: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जलभराव, उत्तर और मध्य भारत के कई इलाकों में बरस रहे बादल

Sat, 21 Aug 2021 11:11 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 21 Aug 2021 11:11 AM IST
सार

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक जमकर बादल बरस रहे हैं। उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से जमकर बारिश हो रही है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में काफी दिनों बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 

विज्ञापन
Weather Update Today: IMD Heavy Rainfall Alert for Delhi, Bihar, Uttar Pradesh, Uttarakhand, Himachal
दिल्ली में झमाझम बारिश। - फोटो : ट्विटर ANI

विस्तार

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक जमकर बादल बरस रहे हैं। उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है, इसमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश समेत कई राज्य शामिल हैं। इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र में भी हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।मौसम विभाग ने इन राज्यों में 23 अगस्त तक भारी से भारी बारिश का अनुमान जताया है।   

विज्ञापन


देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार शाम से ही मौसम का मिजाज बदल रहा था  कल शाम को हुई हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया था, लेकिन आज सुबह हुई तेज बारिश ने दिल्ली का तापमान कम कर दिया है। दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। आज सुबह से ही दिल्ली और एनसीआर में बारिश हो रही है। सुबह 5 बजे से यहां गरज के साथ बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश से बढ़ी मुसीबत
दिल्ली में कुछ घंटों की बारिश ने बीते करीब 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2009 के बाद यह पहली बार अगस्त महीने में एक दिन में इतनी बारिश हुई है। पिछले दो घंटे में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं, राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव के कारण गाड़ियों की रफ्तार सुस्त पड़ी है। दिल्ली के आईटीओ इलाके में सड़क पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ है। 

 

राजस्थान में दो दिन बारिश के आसार
राजस्थान के कुछ हिस्सों में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है।  शुक्रवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। अगले दो दिन कुछ जगहों पर भारी से भारी बारिश की आशंका है।  वहीं, अधिकतर जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही। मौसम विभाग ने चार दिन के लिए यलो अर्लट जारी किया है।  मौसम विभाग ने बताया कि 24 के बाद मानसून की चाल धीमी हो जाएगी। मौसम विभाग की माने तो सितंबर की शुरूआत के साथ ही फिर से नया सिस्टम बनेगा और प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होगा। वहीं, प्रदेश के कुछ हिस्सों में चूरू और गंगानगर का तापमान सबसे अधिक है। चूरू पिछले चार दिन से 40 से 42 डिग्री के बीच चल रहा है।

नेपाल से सटे राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग में नेपाल से सटे कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।  इसमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई अन्य राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग की मानें तो इन राज्यों में अगले दो दिनों में गरज के साथ भारी से भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed