फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather: arrival of western disturbance will change country's weather; rain, snowfall in mountains imd updates

Weather: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से बदलेगा देश का मौसम; पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में गरज-चमक

Sun, 15 Feb 2026 04:08 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 15 Feb 2026 04:08 AM IST
सार

Weather: फरवरी के मध्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश, बर्फबारी और गरज-चमक के आसार हैं। साथ ही तापमान में बड़ा अंतर दिख रहा है, जहां कुछ जगह ठंड और कोहरा है तो दक्षिण व तटीय क्षेत्रों में गर्मी और उमस बढ़ रही है। यह स्थिति बताती है कि देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
Weather: arrival of western disturbance will change country's weather; rain, snowfall in mountains imd updates
बर्फबारी - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

फरवरी के मध्य में देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में 16 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दूसरी ओर दक्षिण और तटीय क्षेत्रों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन


हिमालयी क्षेत्रों के मौसम को प्रभावित कर सकता है पश्चिमी विक्षोभ
कर्नाटक के कारवार में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पश्चिम राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार इस समय उत्तर भारत के ऊपर तेज गति वाली उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट धारा सक्रिय है। इसके प्रभाव से एक नया पश्चिमी विक्षोभ 16 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के मौसम को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ब्रह्मपुत्र के नीचे बनेगी ट्विन ट्यूब सुरंग सामरिक लिहाज से साबित होगी अहम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते 16 से 18 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 15 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed