Weather Update: देश के कई इलाकों में 12-18 घंटे तेज बारिश की संभावना, मुंबई में हाईटाइड का अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में मानसून आ चुका है और अपने साथ कुछ जगहों पर तबाही भी मचा दी है। देश के कई राज्यों में तेज बारिश के साथ, आंधी-तूफान की खबरें आ रही हैं। असम में बारिश का कहर इतना बरपा कि वहां बाढ़ आ गई और हालात बहुत ज्यादा खराब हो गए। इसके अलावा बिहार में ज्यादा बारिश से बाढ़ आ गई है। असम और बिहार समेत 20 राज्यों में आपदा प्रबंधन बल ने 122 एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया है।
भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 12-18 घंटों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है और आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है। वहीं मुंबई में हाईटाइड का अलर्ट जारी किया गया है।
High tide of 4.47 meters expected at 1528 hours in #Mumbai today: India Meteorological Department (IMD)
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 25, 2020
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कर्नाटक, अंडमान और निकोबार, कोंकण गोवा, गुजरात, दक्षिण पूर्वी और उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है।
पश्चिमी हिमालय, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है। वहीं एक दो स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। केरल, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है।
मध्य प्रदेश में यहां पड़ सकती है बारिश
25 जुलाई को मध्य प्रदेश के जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी से लेकर पश्चिम में इंदौर, उज्जैन, रतलाम, देवास, धार, मंदसौर और दूसरे दक्षिण पश्चिमी भागों में अच्छी बारिश होगी। इसके अलावा मंडला, मुंगेली, पन्ना, रायगढ़, रायपुर, रायसेन, रीवा, सागर, सतना, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर, शाजापुर, शाजापुर, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, सुरगुजा, उमरिया में तेज आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है।
25 जुलाई को मध्य प्रदेश के दक्षिणी भागों पर और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में ज्यादा बारिश पड़ सकती है। गुना, होशंगाबाद, जबलपुर, कटनी, अनूपपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बैतूल, भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह आदि जिलों में आंधी और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में यहां बारिश पड़ने की संभावना
सूरजपुर, कोरिया, कोरबा, बिलासपुर, बेमेतरा, राजनन्दगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमन्द, धमतरी, कांकेर, बस्तर, बीजापुर, दांतेवाड़ा और सुकमा समेत अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान अच्छी बारिश के आसार हैं।
छह जुलाई से उत्तरी हिस्सों से बारिश की फिर से शुरुआत होगी और धीरे-धीरे मध्य भागों में देखने को मिलेगी। दुर्ग, गरियाबंद,जांजगीर - चंपा, जशपुर, बालोद, बलौदा बाजार, बलरामपुर, धमतरी, डिंडोरी, दुर्ग, कोरबा, कोरिया, महासमुंद में बारिश संभव है।
राजस्थान में यहां पड़ सकती है बारिश
राजस्थान में अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, चूरू, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, नागौर, सवाई माधोपुर, सिकंदर और टोंक पर तेज हवा के साथ बारिश और गरज के साथ बारिश संभव है।
बिहार में बारिश की संभावना
पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, शेहरपुर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, वैशाली, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पुर्बा और पशिम चंपारण, अररिया, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गोपाल, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, जहानाबाद और बिहार में अगले 12 से 18 घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश का खतरा मंडरा रहा है।
महाराष्ट्र में बारिश का अनुमान
भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई के लिए दोपहर में तीन बजकर 28 मिनट पर 4.47 मीटर की हाई टाइड उठने की संभावना जताई है। इसके अलावा अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, भंडारा, बुलंदाना, चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरौली, गोंदिया, जलगांव, जालना, नंदपुर, नांदेड़, नासिक, वर्धा आदि जिलों में अगले 12 से 18 घंटों में बारिश के आसार हैं।