फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update North India Shrouded in Dense Fog Visibility Reduce Flights and Trains Affected

Weather Alert: घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत; दृश्यता में गिरावट से बढ़ी परेशानी, विमान और ट्रेनें प्रभावित

Fri, 03 Jan 2025 07:27 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 03 Jan 2025 07:27 AM IST
सार

दिल्ली में 8 जनवरी तक कोहरा छाया रहने की संभावना है, जबकि 6 जनवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार सुबह तक दिल्ली का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राष्ट्रीय राजधानी के लिए लगातार पांचवां ठंडा दिन है। सीपीसीबी के मुताबिक, लोधी रोड स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 309 है, जिसे 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा जाता है।

विज्ञापन
Weather Update North India Shrouded in Dense Fog Visibility Reduce Flights and Trains Affected
Fog Alert - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में भीषण ठंड के बीच शुक्रवार को घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता और तापमान में गिरावट आई। इस वजह से ट्रेन और विमान परिचालन प्रभावित हुआ। आईएमडी के पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। ऐसे ही न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

 

इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में 8 जनवरी तक कोहरा छाया रहने की संभावना है, जबकि 6 जनवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार सुबह तक दिल्ली का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राष्ट्रीय राजधानी के लिए लगातार पांचवां ठंडा दिन है। सीपीसीबी के मुताबिक, लोधी रोड स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 309 है, जिसे 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Weather Update North India Shrouded in Dense Fog Visibility Reduce Flights and Trains Affected
Delhi Fog - फोटो : ANI

कई एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित
फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, स्पाइसजेट, इंडिगो और एयर इंडिया सहित कई एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित हुईं। दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन उड़ानों के लिए औसतन पांच मिनट और प्रस्थान उड़ानों के लिए 11 मिनट की देरी रिकॉर्ड की गई। इस बीच स्पाइसजेट ने कहा कि खराब मौसम के कारण अमृतसर और गुवाहाटी आने और जाने वाली सभी उड़ानें प्रभावित हैं। इंडिगो ने दिल्ली, अमृतसर, लखनऊ, बंगलूरू और गुवाहाटी के मार्गों पर विशेष ध्यान देते हुए एक यात्रा सलाह जारी की। एयरलाइंस ने यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना बनाते समय ताजा अपडेट लेने का कहा। यह चेतावनी भी दी गई कि यदि दृश्यता खराब रही तो उड़ानें रद्द हो सकती हैं।

Weather Update North India Shrouded in Dense Fog Visibility Reduce Flights and Trains Affected
Fog - फोटो : ANI

ट्रेनें भी देरी से चल रहीं
इस बीच दिल्ली से रवाना होने वाली और दिल्ली आने वाली ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ मार्गों पर समय में बदलाव किया जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली, लखनऊ, बंगलूरू, अमृतसर और गुवाहाटी में घना कोहरा छाया रहा। आने वाले कुछ दिन भी ऐसे ही रह सकते हैं।

Weather Update North India Shrouded in Dense Fog Visibility Reduce Flights and Trains Affected
Fog - फोटो : PTI

कोहरे की जद में कौन-कौन से इलाके?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, राजस्थान के कोटा, बूंदी, सीकर, झुंझुनू, चूरू, श्रीगंगानगर और टोंक, पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और कपूरथला तथा हरियाणा के कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इस बीच हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शीत लहर की स्थिति के बीच गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने अगले आदेश तक जिले के सभी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।

Weather Update North India Shrouded in Dense Fog Visibility Reduce Flights and Trains Affected
winter wheather - फोटो : Adobe Stock

कब होता है ठंडा दिन?
'ठंडा दिन' तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाता है। इसके अलावा उच्चतम या न्यूनतम तापमान किसी विशिष्ट अवधि के लिए सामान्य माने जाने वाले तापमान से कम से कम 4.5 डिग्री कम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed