फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We will fight elections in Odisha alone, no alliance BJP President Amit Shah says

अमित शाह का ऐलान- ओडिशा में भाजपा अकेले लड़ेगी चुनाव

Thu, 07 Sep 2017 10:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Sep 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
We will fight elections in Odisha alone, no alliance BJP President Amit Shah says
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने राजग सरकार के तीन साल के शासन में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने लिए अलग पहचान बनाई है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ओडिशा में अगला चुनाव अकेले लड़ेगी।
विज्ञापन


शाह ने एक घटना का हवाला देते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक ने दुनियाभर में भारत की छवि सुधारी और यह पहचान दिलाई कि देश अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने में सक्षम है।
विज्ञापन


उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘सर्जिकल स्ट्राइक मोदी सरकार की मजबूत राजनीतिक इच्छा दिखाता है। यह सरकार देश की सुरक्षा के लिए कुछ भी कर सकती है।’ उन्होंने कहा कि भारत राजग सरकार के दौरान कम से कम चार उपग्रहों के प्रक्षेपण के बाद अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में वैश्विक अगुवा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि राजग के सरकार में आने के बाद से कुल मिलाकर परिवर्तन आया है और भारत अब सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में भारत की वृद्धि चीन से भी ज्यादा है।
 
इससे पहले अमित शाह दर्शन करने के लिए भगवान लिंगाराज मंदिर पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय तेल एवं प्राकृतिक गैस (पीएनजी) मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्य भाजपा अध्यक्ष बसंत पांडा मौजूद थे।

11वीं शताब्दी में बना यह प्रसिद्ध शिव मंदिर है। यहां पर उनका स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। भगवान लिंगाराज, देवी पार्वती और मां भुवनेश्वरी के दर्शन के बाद मंदिर से संबंधित चीजों को लेकर वहां सेवादारों से बातचीत की। शुक्रवार को शाह जनता मैदान में एकत्रित होने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed