फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   spirit of compassion harmony society strengthened PM Modi extends Eid-e-Milad and Onam find out else he said

'समाज में दया और सद्भाव की भावना मजबूत होगी': पीएम मोदी ने दी ईद और ओणम की शुभकामनाएं, जानिए और क्या कहा

Wed, 26 Aug 2026 09:27 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 26 Aug 2026 09:27 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी और ओणम के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईद पर एकता, दया और खुशियों की कामना की। इसके साथ ही राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ और रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने भी बधाई दी।

विज्ञापन
spirit of compassion harmony society strengthened PM Modi extends Eid-e-Milad and Onam find out else he said
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी और ओणम के अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ईद मुबारक।  इसके साथ ही अन्य कई नेताओं ने भी बधाई दी है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने क्या लिखा? 
पीएम मोदी की ओर से एक्स पोस्ट में लिखा गया, 'मिलाद-उन-नबी की बधाई। मुझे उम्मीद है कि यह अवसर हमारे आस-पास एकता और खुशियां बढ़ाएगा। दया और समाज के प्रति योगदान की भावना हमेशा हमारा मार्गदर्शन करे।'
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मिलाद-उन-नबी की बधाई। यह अवसर सभी के लिए शांति और समृद्धि लाए। मुझे उम्मीद है कि हमारे समाज में आपसी सद्भाव और दया की भावना और मजबूत होगी। ईद मुबारक!'
विज्ञापन
विज्ञापन


कई केंद्रीय मंत्री ने भी दी बधाई 
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, 'ईद मिलाद-उन-नबी की हार्दिक बधाई! यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। शुभकामनाएं!' केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी के पवित्र अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व हमारे समाज में एकता, सौहार्द और खुशहाली को और मजबूत करे। करुणा, दया और समाज के वंचितों के प्रति सेवा का भाव हमेशा हम सभी का मार्गदर्शन करे।'

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'समस्त देशवासियों को ईद मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद। यह पावन अवसर हम सभी के जीवन में अमन, भाईचारा और खुशहाली लेकर आए। समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी सौहार्द की भावना और मजबूत हो।'

भारतीय सेना ने क्या कहा? 
भारतीय सेना की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, 'जनरल धीरज सेठ, सेना अध्यक्ष तथा भारतीय सेना के सभी पदों की ओर से समस्त देशवासियों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं। जनरल धीरज सेठ, सीओएएस और भारतीय सेना के सभी रैंक ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के शुभ अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।'

इसके साथ ही केरल के सबसे लोकप्रिय और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण त्योहार ओणम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शुभकामनाएं दी हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, 'सभी को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह एक शानदार त्योहार है, जिसे पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना को और मजबूत करे।'

मुख्यमंत्री योगी ने क्या कहा? 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, 'समृद्ध भारतीय संस्कृति, लोक परंपरा एवं सामाजिक सद्भाव के महापर्व 'ओणम' की अन्नदाता साथियों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली का संचार करे तथा राष्ट्र की एकता एवं सांस्कृतिक गौरव को और सुदृढ़ बनाए, यही मंगलकामना है।'

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी दी बधाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, 'ओणम के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। समृद्धि और एकजुटता का यह त्योहार हर घर में शांति, खुशहाली और खुशियाँ लाए। दिल्ली और देश भर के सभी लोगों को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' बता दें कि ओणम त्योहार 10 दिनों तक मनाया जाता है। इस साल ओणम पर्व की शुरुआत 16 अगस्त से हुई थी, जिसका आज यानी 26 अगस्त को आखिरी दिन है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बुधवार को सुभाषित शेयर किया है। उन्होंने एक श्लोक, 'ज्ञानवृद्धाः प्रशंसन्ति शुश्रूषन्तः परस्परम्। विनिवृत्ताभिसन्धानाः सुखमेधन्ति सर्वशः॥ साझा किया। जिसका हिंदी अर्थ है कि ज्ञानी और सज्जन व्यक्ति परस्पर सम्मान, सेवा और सद्भाव का व्यवहार करते हैं। वे व्यक्तिगत लाभ की भावना से मुक्त होकर एक-दूसरे की सेवा तथा प्रशंसा करते हुए जीवन में सुखपूर्वक उन्नति प्राप्त करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed