फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We want that whole world say 'Bharat mata ki jai': Mohan Bhagwat

हम चाहते हैं कि पूरा विश्व बोले भारत माता की जय : भागवत

Mon, 28 Mar 2016 11:20 AM IST
एजेंसी/ कोलकाता
एजेंसी/ कोलकाता Updated Mon, 28 Mar 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
We want that whole world say 'Bharat mata ki jai': Mohan Bhagwat
भागवत ने किया एक पुस्तक का विमोचन - फोटो : PTI

देश के युवाओं को भारत माता की जय बोलने की हिदायत देने के बाद शुरू हुए सियासी बवाल के बाद रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हम चाहते हैं कि पूरा विश्व भारत माता की जय कहे। उन्होंने कहा कि संघ भारत को शोषण मुक्त और आत्मसम्मान से परिपूर्ण बनाना चाहता है और वह चाहते हैं कि पूरी दुनिया भारत को सलाम करे।

विज्ञापन


संघ प्रमुख भागवत फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसायटी के संस्थापक स्वर्गीय मदन लाल अग्रवाल की किताब के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। संघ प्रमुख ने कहा कि बंटवारे के बाद पाकिस्तान ने ‘भारत’ नाम पर हक नहीं जताया, क्योंकि वह उन मूल्यों को नहीं अपनाता, जो भारत में हैं। उन्होंने कहा कि वेद, देव भाषा, आदि भाषा और यहां तक कि संस्कृत का व्याकरण भी उस क्षेत्र में तैयार किया गया था, जो अब पाकिस्तान के हिस्से हैं।
विज्ञापन


रामायण को लेकर भागवत ने कहा कि हम कहते हैं कि यह प्राचीन है, लेकिन यह एक इतिहास है। उन्होंने संघ प्रमुख होने को लेकर खुशी जताई। भागवत ने कहा कि अगर संघ में चुनाव से प्रमुख चुने जाते, तो पता नहीं क्या होता, लेकिन मैं सौभाग्यशाली हूं कि यहां चुनाव नहीं, नियुक्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed