फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We seem demoralised in Gujarat, but only Congress can defeat RSS-BJP: Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: 'कांग्रेस ही संघ-भाजपा को हरा सकती है', गुजरात में गरजे राहुल गांधी; कार्यकर्ताओं पर भरा जोश

Wed, 16 Apr 2025 02:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मोदासा (गुजरात)
पीटीआई, मोदासा (गुजरात) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 16 Apr 2025 02:05 PM IST
सार

राहुल ने कहा, 'गुजरात कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य है। हम गुजरात में हतोत्साहित दिखते हैं, लेकिन हम भाजपा को राज्य में हरा देंगे। मैं यहां आपको यह बताने के लिए हूं कि यह मुश्किल नहीं है। हम निश्चित रूप से यह कार्य पूरा करेंगे। केवल कांग्रेस पार्टी ही आरएसएस और भाजपा को हरा सकती है।'

विज्ञापन
We seem demoralised in Gujarat, but only Congress can defeat RSS-BJP: Rahul Gandhi
Rahul Gandhi - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को गुजरात में अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि गुजरात में पार्टी के कार्यकर्ता हतोत्साहित नजर आ रहे हैं, लेकिन केवल उनकी पार्टी ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा को हरा सकती है।

विज्ञापन


एक सप्ताह में गुजरात की अपनी दूसरी यात्रा पर लोकसभा में विपक्ष के नेता ने आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रतिबद्धता जताई कि कांग्रेस हार नहीं मानेगी। भाजपा को हराने के लिए हम दिन रात एक कर देंगे। जो कार्यकर्ता बूथ पर मजबूत है, हम उसका साथ देंगे। भाजपा के पश्चिमी राज्य पर लगभग 30 वर्षों के शासन को खत्म कर देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने गुजरात को (जहां कांग्रेस कभी एक शक्तिशाली राजनीतिक ताकत थी) विपक्षी पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य बताया। राहुल गुजरात में संगठन को नया रूप देने के लिए जिला इकाइयों को मजबूत करने की एक पायलट परियोजना शुरू करने के बाद अरवल्ली जिले के मोडासा शहर में बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। गुजरात में 2027 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा, 'गुजरात कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य है। हम गुजरात में हतोत्साहित दिखते हैं, लेकिन हम भाजपा को राज्य में हरा देंगे। मैं यहां आपको यह बताने के लिए हूं कि यह मुश्किल नहीं है। हम निश्चित रूप से यह कार्य पूरा करेंगे। केवल कांग्रेस पार्टी ही आरएसएस और भाजपा को हरा सकती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed