पीएम मोदी ने हेमंत सोरेन को दी बधाई, शाह ने कहा- जनादेश का करते हैं सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी ने ट्वीट किया कि उनकी पार्टी राज्य की सेवा करती रहेगी और जनकेंद्रिंत मुद्दे उठाती रहेगी। प्रधानमंत्री ने कहा- हेमंत सोरेन और झामुमो नीत गठबंधन को झारखंड चुनाव में जीत के लिए बधाई। उन्हें राज्य की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं।
मोदी ने भाजपा को राज्य की सेवा करने का अवसर देने के लिए झारखंड की जनता का भी आभार जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।
I thank the people of Jharkhand for having given @BJP4India the opportunity to serve the state for many years. I also applaud the hardworking Party Karyakartas for their efforts.
We will continue serving the state and raising people-centric issues in the times to come. — Narendra Modi (@narendramodi) December 23, 2019
वहीं, झारखंड चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 'हम झारखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।
Union Home Minister & BJP leader Amit Shah tweets, "We respect the mandate given by the people of #Jharkhand. We express our gratitude towards them for giving us the opportunity to serve them for 5 years. BJP is committed towards continuous development in the state". pic.twitter.com/DbOjC3vEFG
— ANI (@ANI) December 23, 2019
बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अभी मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम छह बजे तक कुल 81 सीटों में से 22 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। जिसमें से भाजपा- 9, झामुमो-8, कांग्रेस- 4 और आजसू- एक सीट जीत चुकी है।
झारखंड विधानसभा चुनावों के रुझान लगभग आ गए हैं अंतिम नतीजे आने बाकी हैं। कांग्रेस-झामुमो गठबंधन भाजपा पर भारी पड़ा है। बता दें कि राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था।