फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We can win future wars with indigenous weapon systems : Army Chief Pande

Defense Expo 2022: मोर्चे पर खरे उतरे स्वदेशी हथियार, इन्हीं से जीतेंगे भविष्य की जंग, जनरल पांडे ने कही बड़ी

Wed, 19 Oct 2022 03:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 19 Oct 2022 03:20 PM IST
सार

सेनाध्यक्ष जनरल पांडे ने कहा कि हम स्पष्ट रूप से निसंदेह रूप से कह सकते हैं हम स्वदेशी हथियार प्रणाली के दम पर भावी युद्ध जीतेंगे। स्वदेश में निर्मित सारी नई हथियार प्रौद्योगिकी ने हमारी अग्रिम चौकियों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन
We can win future wars with indigenous weapon systems : Army Chief Pande
आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे - फोटो : ANI

विस्तार

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने गुजरात के गांधीनगर में आयोजित डिफेंस एक्सपो- 2022 के मौके पर स्वदेश में निर्मित हथियारों पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि स्वदेश में निर्मित हथियार अग्रिम सैन्य मोर्चे पर खरे उतरे हैं और भविष्य की जंग इन्हीं हथियारों के दम पर हम जीतेंगे। 

विज्ञापन


सेनाध्यक्ष जनरल पांडे ने कहा कि हम स्पष्ट रूप से निसंदेह रूप से कह सकते हैं हम स्वदेशी हथियार प्रणाली के दम पर भावी युद्ध जीतेंगे। स्वदेश में निर्मित सारी नई हथियार प्रौद्योगिकी ने हमारी अग्रिम चौकियों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि ये हथियार उतने ही अच्छे हैं जितने विश्व बाजार में उपलब्ध अन्य शस्त्र हैं। 
विज्ञापन

 


सेना प्रमुख ने कहा कि रूस-यूक्रेन जंग ने हमें गहरा सबक दिया है, हमें बताया कि आपको आत्मनिर्भर होने की जरूरत है। जहां तक संभव हो हमें किसी भी वैश्विक हथियार आपूर्ति श्रृंखला पर निर्भर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे मेक I प्रोजेक्ट्स के लिए 2-3 प्रमुख प्रोजेक्ट हैं। इनमें हल्के टैंक, बख्तरबंद वाहन आदि शामिल हैं। इन्हें आंशिक रूप से सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जा रहा है। इसी तरह मेक II श्रेणी में हमारे पास 43 परियोजनाएं हैं। इनमें लगभग 187 उद्योग भाग ले रहे हैं। ये राशि 27,000 करोड़ रुपये हैं और मुख्य रूप से हमारी खुफिया, निगरानी क्षमताओं में सुधार से संबंधित है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के प्रोजेक्ट पर भी ध्यान दे रहे हैं।


एयर चीफ मार्शल ने कही यह बात
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि स्वदेशी ट्रेनर विमान HTT-40 का अनावरण पीएम मोदी ने किया। यह भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करेगा। हमारे पास 'आकाश' मिसाइलों की नई पीढ़ी है। स्वदेशी स्रोतों के माध्यम से हथियार प्रणालियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हमारे पास दीर्घकालिक और तत्काल योजनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed