फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WBSSC Scam Parth Arpitas medical test done ED raids

WBSSC Scam: पार्थ-अर्पिता का मेडिकल टेस्ट हुआ, मंत्री के करीबी के ठिकानों पर ED की छापेमारी, पढें हर अपडेट

Wed, 27 Jul 2022 03:42 PM IST
निर्मल कांत एन.अर्जुन
एन.अर्जुन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 27 Jul 2022 03:42 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक अर्पिता के कई ठिकानों सहित एक व्यावसायी के घर पर भी ईडी के अधिकारी पहुंचे हैं। ईडी के साथ भारी मात्रा में केद्रीय बल तैनात की गई है।

विज्ञापन
WBSSC Scam Parth  Arpitas medical test done ED raids
अर्पिता मुखर्जी के साथ पार्थ चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगाल शिक्षक घोटाला मामले में ईडी पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी से काफी कुछ उगलवाने में कामयाब हो गई है। क्योंकि एक तरफ उनसे पूछताछ चल रही है और दूसरी ओर ईडी बुधवार सुबह से ही अर्पिता के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अर्पिता के कई ठिकानों सहित एक व्यावसायी के घर पर भी ईडी के अधिकारी पहुंचे हैं। ईडी के साथ भारी मात्रा में केद्रीय बल तैनात की गई है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी मुतबाकि आज सुबह ही कसबा स्थित राजडांगार में अर्पिता मुखर्जी की संस्था 'इच्छे एंटरटेंमेंट' का ऑफिस है। यहां पर ईडी के अधिकारी तलाशी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि अर्पिता इस संस्था से जुड़ी हुई हैं। ईडी के अधिकारियों के साथ भारी मात्रा में केंद्रीय बल तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से ईडी की एक टीम उत्तर 24 परगना के बेलघरिया स्थित अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट में जांच करने पहुंची है। बताया जा रहा है कि फ्लैट का दरवाजा बंद होने के कारण अधिकारियों को बाहर ही इंतजार करना पड़ा। अधिकारी किसी तरह से चाबी मिले, इसकी कोशिश कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक इसी मामले में बालीगंज स्थित एक वस्त्र व्यावसायी के घर जांच करने पहुंची है ईडी की टीम। आठ नंबर बालीगंज प्लेस एस्टेट घर पर आठ से अधिक ईडी के अधिकारी जांच करने पहुंचे हैं।

जोका के ईएसआई अस्पताल में पार्थ-अर्पिता का हुआ मेडिकल परीक्षण

बंगाल शिक्षक घोटाला मामले में गिरफ्तार बंगाल के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी का बुधवार सुबह फिर जोका ईएसआई अस्पातल में मेडिकल कराया। करीब दो घंटे की मेडिकल परीक्षण के बाद ईडी उन्हें सीजीओ कॉम्प्लेक्स ले गई। दोनों ही इस समय ईडी की रिमांड पर हैं और दोनों से ईडी सवाल-जवाब कर रहे हैं।

तृणमूल के विधायक माणिक भट्टाचार्य से पूछताछ शुरू, समय से पहले पहुंचे

पश्चिम बंगाल शिक्षक घोटाला मामले में ईडी ने बंगाल शिक्षक परिषद के पूर्व अध्यक्ष और तृणमूल के विधायक माणिक भट्टाचार्य से सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पूछताछ शुरू कर दी है। ईडी ने उन्हें बुधवार सुबह 12 बजे ईडी के कार्यालय में हाजिर होने को कहा है। लेकिन वे सुबह दस बजे से पहले ही सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंच गए।


उल्लेखनीय है कि जिस दिन पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के घर पर ईडी ने छापेमारी की थी, उसी दिन भट्टाचार्य के कार्यालय की ईडी ने आठ घंटे तक तलाशी ली थी। बताया जा रहा है कि तलाशी के दौरान माणिक के कार्यालय से एक सीडी मिली है जिसमें महत्वपूर्ण जानकारियां होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed