WBSSC Scam: अर्पिता के फ्लैट से पहले 21 और अब 30 करोड़ कैश बरामद, सौ करोड़ से ऊपर जा सकता है यह घोटाला
इससे पहले बुधवार दोपहर को जब अर्पिता मुखर्जी के घर ईडी के अधिकारी अंदर दाखिल हुए और जांच की तो पैसों का पहाड़ देखकर वे हैरान हो गए। जिस तरह से पैसे गिनने के लिए मशीन मंगवाई गईं , उसी से अनुमान लगा लिया गया था कि यह पूरा घोटाला सौ करोड़ को पार कर जाएगा। कहने वाले तो इससे भी अधिक का दावा कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल शिक्षक घोटाला में गिरफ्तार उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी के सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया के रथतला स्थित फ्लैट से भी भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि ईडी को अब तक यहां 30 करोड़ कैश और साथ ही, दो करोड़ रुपये की सोने की छड़ें, 78 लाख रुपये के आभूषण और 54 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई है। इससे पहले, अर्पिता के टॉलीगंज स्थित फ्लैट से 21 करोड़ रुपये मिले थे। ईडी ने आशंका जताई है कि भर्ती घोटाला 100 करोड़ से ज्यादा का हो सकता है।
#WATCH | One of the 2 flats of Arpita Mukherjee, a close aide of WB Min Partha Chatterjee, in Belghoria sealed by ED.
विज्ञापन
A notice pasted there mentions a due maintenance amount of Rs 11,819 against her name; Rs 20 Cr earlier & Rs 15 Crores today were recovered from her residence. pic.twitter.com/5EBNyvntZcविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 27, 2022
इतनी बड़ी रकम बरामद होने के बाद ईडी ने बेलघोरिया में डब्ल्यूबी मिन पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैटों में से एक को सील कर दिया है। वहां चिपकाए गए एक नोटिस में उसके नाम के खिलाफ 11,819 रुपये की देय रखरखाव राशि का उल्लेख है। पहले 20 करोड़ रुपये और आज 20 करोड़ रुपये उनके आवास से बरामद किए गए।
इससे पहले बुधवार दोपहर को जब अर्पिता मुखर्जी के घर ईडी के अधिकारी अंदर दाखिल हुए और जांच की तो पैसों का पहाड़ देखकर वे हैरान हो गए। जिस तरह से पैसे गिनने के लिए मशीन मंगवाई गईं , उसी से अनुमान लगा लिया गया था कि यह पूरा घोटाला सौ करोड़ को पार कर जाएगा। कहने वाले तो इससे भी अधिक का दावा कर रहे हैं।
#WATCH | West Bengal: Hugh amount of cash, amounting to at least Rs 15 Crores, recovered from the residence of Arpita Mukherjee at Belgharia.
She is a close aide of West Bengal Minister Partha Chatterjee. pic.twitter.com/7MMFsjzny1 — ANI (@ANI) July 27, 2022
नोटों की गिनती के लिए चार मशीने मंगवाई
बंगाल शिक्षक घोटाला मामले में उद्योग गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी के सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर से बुधवार को छापामारी के दौरान ईडी को भारी मात्रा में नकदी मिली। नोटों की गिनती के लिए चार मशीन मंगवाई गई। बताया जा रहा है कि जो मशीन पैसे गिनने के लिए मंगवाई गईं हैं, वे बहुत ही अत्याधुनिक हैं। बताया जा रहा है कि एक मशीन एक मिनट में तीन से छह लाख रुपए गिनने में सक्षम है।
पैसे गिनने के लिए पांच बैंककर्मी बुलाए गए
पैसा मिलने के बाद ईडी ने तुरंत बैंक से संपर्क किया और पैसों की गिनती के लिए अधिकारियों की मांग की। जानकारी के मुताबिक अब तक घटनास्थल पर पांच बैंककर्मी पहुंचकर पैसा गिनना शुरू कर दिया है।
ईडी के 14 अधिकारी मौके पर पहुंचे
जैसे ही अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट का ताला तोड़कर ईडी के अधिकारी अंदर गए और जांच शुरू की तो पैसों का पहाड़ देखकर उनके होश उड़ गए। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी ईडी के उच्चाधिकारियों को दी। तुरंत ज्वाइंट डायरेक्टर स्तर के अधिकारी और अन्य अधिकारी फ्लैट पर पहुंच गए। अभी तक ईडी के 14 अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।