फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WB SSC SCAM ED Find 8 crore transactions Arpita Mukherjee accounts

WB SSC SCAM: अर्पिता मुखर्जी के बैंक खातों से आठ करोड़ का लेनदेन, फोरेंसिक ऑडिट करवा सकती है ईडी

Mon, 01 Aug 2022 01:08 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 01 Aug 2022 01:08 AM IST
सार

ईडी (Enforcement Directorate) उन स्रोतों का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी राशि किन खातों से इनके पास आई और कहां-कहां भेजी गई। जरूरत पड़ी तो एजेंसी खातों का फोरेंसिक ऑडिट (Forensic Audit) भी करवा सकती है। 

विज्ञापन
WB SSC SCAM ED Find 8 crore transactions Arpita Mukherjee accounts
अर्पिता मुखर्जी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले (WB SSC SCAM) की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) को इस मामले में गिरफ्तार अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) के आठ बैंक खातों से आठ करोड़ रुपये के लेन-देन का पता चला है। ईडी इन आठ खातों को पहले ही फ्रीज कर चुका है। ईडी अधिकारी अब इन खातों के जरिये हुए लेन-देन का पता लगा रहे हैं।

विज्ञापन


ईडी (ED) उन स्रोतों का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी राशि किन खातों से इनके पास आई और कहां-कहां भेजी गई। जरूरत पड़ी तो एजेंसी खातों का फोरेंसिक ऑडिट (Forensic Audit) भी करवा सकती है। माना जा रहा है कि फिलहाल ईडी के पास पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) और अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) से जानकारी निकलवाने के लिए तीन दिन ही बचे हैं, क्योंकि रिमांड की अवधि तीन ही शेष है।
विज्ञापन


अर्पिता मुखर्जी के अलावा, पार्थ चटर्जी के दामाद कल्याणमय भट्टाचार्य और उनके मामा कृष्ण चंद्र अधिकारी भी जांच के दायरे में आई कंपनियों के निदेशक पाए गए हैं और आने वाले समय में इनकी जांच भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद पैसा मेरा नहीं : पार्थ
उधर, गिरफ्तार पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी ने रविवार को कहा कि ईडी के छापे के दौरान मिले करोड़ों रुपये उनके नहीं हैं। उन्होंने कहा, आने वाला समय बताएगा कि यह किसकी साजिश है। पार्थ को रविवार को जोका में ईएसआई अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए ले जाया गया था। उसी दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed