{"_id":"61f402d929af305d643a578b","slug":"wb-speaker-s-observations-on-guv-visit-to-assembly-unfortunate-unconstitutional-raj-bhavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: विधानसभा अध्यक्ष की टिप्पणी से राज्यपाल धनखड़ नाराज, स्पीकर ने कहा था- बताना होगा विधानसभा आने का कारण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: विधानसभा अध्यक्ष की टिप्पणी से राज्यपाल धनखड़ नाराज, स्पीकर ने कहा था- बताना होगा विधानसभा आने का कारण
Fri, 28 Jan 2022 08:21 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 28 Jan 2022 08:21 PM IST
सार
राज्यपाल धनखड़ का कई मुद्दों पर ममता बनर्जी सरकार के साथ विवाद रहा है और बिमान बनर्जी के साथ भी वह वाकयुद्ध में उलझे रहे।
विज्ञापन
जगदीप धनखड़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल जगदीप धनखड़ के सदन जाने पर पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी की हालिया टिप्पणियों पर चिंता व्यक्त करते हुए राजभवन ने शुक्रवार को कहा कि ऐसा करना अज्ञानता या संवैधानिक सार की जानबूझकर अवहेलना करना है। बिमान बनर्जी ने कहा था कि अगर धनखड़ स्वेच्छा से विधानसभा का दौरा करना चाहते हैं तो उन्हें अब से कारण बताना होगा।
विज्ञापन
स्पीकर के रुख को बताया असंवैधानिक
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में राजभवन ने कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के दुर्भाग्यपूर्ण और असंवैधानिक रुख के बारे में चिंता व्यक्त की है। उनकी टिप्पणियां अज्ञानता या संवैधानिक सार और भावना की जानबूझकर अवहेलना से निकली है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि स्पीकर गलत तरीके से राज्य के संवैधानिक प्रमुख के संबंध में निर्णय की स्थिति में रहना चाहते हैं। विज्ञप्ति में अनुच्छेद 168 का हवाला देते हुए कहा गया है कि राज्यपाल विधायिका के शीर्ष स्तर का एक अभिन्न अंग है। इसमें स्पीकर पर कई मौकों पर असंवैधानिक तरीके से आचरण करने का आरोप लगाया गया, साथ ही यह भी दोहराया कि राज्यपाल विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान दो बार लाइव कवरेज के ब्लैक आउट होने से नाराज थे।
विज्ञापन
राज्यपाल धनखड़ का कई मुद्दों पर ममता बनर्जी सरकार के साथ विवाद रहा है और बिमान बनर्जी के साथ भी वह वाकयुद्ध में उलझे रहे। इस सप्ताह की शुरुआत में धनखड़ ने विधानसभा परिसर में बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद स्पीकर पर संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।