फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WB post-poll violence: Anticipatory bail from Supreme Court to Mamata Banerjees election agent, CBI rewarded three absconding accused

WB Post-Poll Violence: ममता बनर्जी के चुनाव एजेंट को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत, तीन फरार आरोपियों पर सीबीआई ने रखा इनाम 

Wed, 09 Feb 2022 11:56 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 09 Feb 2022 11:56 AM IST
सार

सीबीआई की विशेष अपराध शाखा ने भाजपा नेता किशोर मंडी की हत्या के तीन फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को 50-50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
WB post-poll violence: Anticipatory bail from Supreme Court to Mamata Banerjees election agent, CBI rewarded three absconding accused
POST POLL VIOLENCE WEST BENGAL - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में पिछले साल हुई चुनाव बाद हिंसा के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीएम ममता बनर्जी के चुनाव एजेंट को अग्रिम जमानत प्रदान कर दी। उधर, सीबीआई ने एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के दौरान उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के चुनाव एजेंट रहे एसके सुपियां को अग्रिम जमानत दे दी है। 
विज्ञापन


उधर, कोलकाता स्थित सीबीआई की विशेष अपराध शाखा ने भाजपा नेता किशोर मंडी की हत्या के तीन फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को 50-50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। किशोर मंडी बिनपुर के भाजपा किसान मोर्चा के मंडल सचिव थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिनपुर झारग्राम जिले में आता हे। सीबीआई के डीआईजी अखिलेश सिंह ने बुधवार को बताया कि फरार आरोपियों का पता लगाने के लिए उनके पोस्टर भी जारी किए गए हैं। पहले कोलकाता व उत्तरी बंगाल के चुनाव बाद हिंसा के मामलों फरार आरोपियों पर इनामों की घोषणा की जा चुकी है। अब जांच एजेंसी ने जंगल महल इलाके के आरोपियों पर इनाम रखा है।


किशोर मंडी के तीनों आरोपियों में से प्रत्येक के बारे में सूचना देने पर 50-50 हजार का इनाम दिया जाएगा। तीन फरार आरोपियों में तृणमूल कांग्रेस का पंचायत प्रमुख भी है। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद निकले विजय जुलूस के दौरान किशोर मंडी की हत्या कर दी गई थी। बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा की घटनाएं हुई थीं। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर इन मामलों की सीबीआई जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed