फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WB assembly speaker dials Vice President Jagdeep Dhankhar over swearing in impasse news in hindi

West Bengal: TMC के दो नवनिर्वाचित विधायकों का धरना जारी, विधानसभा स्पीकर ने उपराष्ट्रपति से लगाई मदद की गुहार

Fri, 28 Jun 2024 02:51 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 28 Jun 2024 02:51 PM IST
सार

नवनिर्वाचित विधायक सायंतिका बंदोपाध्याय और रयात हुसैन सरकार राज्यपाल से विधानसभा में आकर उन्हें शपथ दिलाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
WB assembly speaker dials Vice President Jagdeep Dhankhar over swearing in impasse news in hindi
धरने पर टीएमसी के दो विधायक - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो नवनिर्वाचित विधायक लगातार दो दिनों से विधानसभा में बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे हैं। दरअसल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उन्हें शपथ दिलाने के लिए राजभवन में आमंत्रित किया था, लेकिन राजभवन में जाकर शपथ लेने के बजाय दोनों विधायक विधानसभा में शपथ लेने को लेकर अड़ गए। अब इस मामले में पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी ने उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मदद की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


धरने पर टीएमसी के दो विधायक
नवनिर्वाचित विधायक सायंतिका बंदोपाध्याय और रयात हुसैन सरकार राज्यपाल से विधानसभा में आकर उन्हें शपथ दिलाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे बिना शपथ लिए विधायक के तौर पर काम नहीं कर सकते हैं। यह विवाद तब तेज हो गया, जब विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक चिट्ठी लिखकर इस गतिरोध को सुलझाने में मदद मांगी। दोनों विधायक राजभवन में जाकर शपथ लेने से इनकार करते हुए विधानसभा में ही धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


बिमान बनर्जी ने जगदीप धनखड़ से की बात
बिमान बनर्जी ने कहा, "बीती रात मैंने उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को फोन किया और उनसे इस मामले को देखने का अनुरोध किया। मैंने उन्हें यह बताया कि इस मामले को लेकिर राष्ट्रपति मुर्मू को भी चिट्ठी लिखी गई है। दो नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ को लेकर जो भी हो रहा है, वह अस्वीकार्य नहीं है।" बता दें कि जगदीप धनखड़ 2019 से 2022 तक बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारानगर विधायक सयंतिका बंद्योपाध्याय और भागबंगोला विधायक रयात हुसैन सरकार न शुक्रवार को भी अपना धरना जारी रखा। राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाने के लिए राजभवन में आमंत्रित किया था। दोनों विधायकों ने राज्यपाल के आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया और दावा किया कि ऐसी परंपरा है कि राज्यपाल शपथ दिलाने के लिए स्पीकर या डिप्टी स्पीकर को नियुक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed